सीकर

VIDEO: मासूम का हत्यारा निकला चाचा, एक दिन पहले ही महाराष्ट्र से आया था आरोपी

नीमकाथाना/टोडा. सदर थाना क्षेत्र के गांव कालाकोटा में दस साल के मासूम की हत्या के आरोपी चाचा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सदर थानाधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि दस वर्षीय मृतक कमलेश गुर्जर पुत्र कैलाश चंद गुर्जर की हत्या के आरोपी को टोडा की पहाडियों से गिरफ्तार किया है।

less than 1 minute read
Mar 09, 2023
VIDEO: मासूम का हत्यारा निकला चाचा, एक दिन पहले ही महाराष्ट्र से आया था आरोपी

नीमकाथाना/टोडा. सदर थाना क्षेत्र के गांव कालाकोटा में दस साल के मासूम की हत्या के आरोपी चाचा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सदर थानाधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि दस वर्षीय मृतक कमलेश गुर्जर पुत्र कैलाश चंद गुर्जर की हत्या के आरोपी को टोडा की पहाडियों से गिरफ्तार किया है। आरोपी कालाकोटा निवासी कृष्ण गुर्जर पुत्र हनुमान गुर्जर है। गौरतलब है कि रविवार को टोडा के कालाकोटा से एक किमी. दूर जंगल में एक दस साल के मासूम का शव पड़ा मिला। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसको दो दिन के रिमांड पर भेज दिया।

रिश्ते में मृतक का चाचा है आरोपी

पुलिस ने बताया कि आरोपी कृष्ण गुर्जर मासूम मृतक कमलेश का रिश्ते में चाचा लगता है। आरोपी ने मृतक मासूम की तौलिये से गला घोंटकर हत्या की थी। मृतक के शरीर पर चोट के निशान व गले में तौलिया बंधा हुआ था।

अवैध संबंध ने ली जान

आरोपी कृष्ण के अपनी भाभी के साथ अवैध संबंध थे। करीब डेढ़ माह पहले आरोपी और उसकी भाभी को मासूम कमलेश ने संदिग्ध अवस्था में देखा था। इसके बाद आरोपी कृष्ण काम करने महाराष्ट्र चला गया। आरोपी कृष्ण मौका मिलते ही उसे ठिकाने लगाने की फिराक में था।

आरोपी को रविवार को मौका मिला और तौलिये से गला घोंटकर हत्या कर दी।

Published on:
09 Mar 2023 11:55 am
Also Read
View All

अगली खबर