1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

#BREAKING: 12 घंटे से मोबाइल टॉवर पर चढ़ा है युवक, पुलिस-प्रशासन के फूले हाथ-पांव…

सीकर के झीगर छोटी में एक युवक रात करीब 2 बजे से मोबाइल टॉवर पर चढ़ा हुआ है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

dinesh rathore

•

Updated: 30 Jul 2017, 1:59 PM IST

सीकर के झीगर छोटी में एक युवक रात करीब 2 बजे से मोबाइल टॉवर पर चढ़ा हुआ है। युवक अपनी जमीन का रास्ता खुलवाने की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ा गया। पुलिस की ओर से युवक को समझाने का प्रयास जारी है। लेकिन वह अपनी मांगो पर अड़ा हुआ है।

Must read:

सीकर: घर के दरवाजे पर ही मौत बनकर आई बाइक, कोई कुछ समझ पाता, उससे पहले ही हो गया हादसा...

जानकारी के अनुसार पालाराम निवासी झीगर छोटी शनिवार देर रात 2 बजे अपने घर ओर खेत का रास्ता खुलवाने की मांग को लेकर टॉवर चढ़ गया। वहां मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि 7 साल पहले कुछ लोगों ने पालाराम के घर व खेत का रास्ता बंद कर दिया था। रास्ते को खुलवाने के लिए पालाराम काफी प्रयास कर चुका है। लेकिन रास्ता नहीं खुल सका। यह रास्ता कटराथल से झीगर का है, जो सीधे सीकर से आकर मिलता है। रास्ता बंद करने वालों में राजनीतिक संरक्षण मिलने का भी आरोप है। वहीं मौके पर काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा है। वहीं पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए है। लगातार युवक को समझाने का प्रयास जारी है।

Must read:

हादसा: अनियंत्रित होकर स्कूल जीप पलटी, आठ बच्चे हुए शिकार, पढ़ें दिल दहला देने वाली खबर...

लोगों के लिए आखिरी हथियार बना मोबाइल टॉवर

शहर में अपनी मांगों को मनवाने के लिए लोगों का मोबाइल टावर पर चढऩा प्रचलन बनता जा रहा है। अपनी मांगो को मनवाने के लिए लोगों ने मोबाइल टॉवर को अपना हथियार बना लिया है। किसान से लेकर ग्रामीणों तक, ग्रामीणों से लेकर विद्यार्थी तक टॉवर पर चढ़ कर अपनी मांगों को मनवाने की कोशिश कर चुके है। पिछले महीने जून में भी एक किसान टॉवर पर चढ़ गया था। जो 24 घंटे बाद नीचे उतरा था।