19 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लोसल से दमन गए हुए परिवार को मिली यह खबर तो उनके पैरों तले जमीन ही खिसक गई…

15 दिन से घर को पड़ोसी को भरोसे छोड़ दमन गया था पूरा परिवार। दिन में सूने मकान में हो गई चोरी।

2 min read
Google source verification

सीकर

image

Gaurav kanthal

Jul 29, 2019

sikar

लोसल से दमन गए हुए परिवार को मिली यह खबर तो उनके पैरों तले जमीन ही खिसक गई...

लोसल से दमन गए हुए परिवार को मिली यह खबर तो उनके पैरों तले जमीन ही खिसक गई...
लोसल. कस्बे के वार्ड 6 में बंद मकान से दिनदहाड़े ताले तोडकऱ चोरी हो गई। जलदाय कार्यालय के पास प्रभूङ्क्षसह शेखावत के घर से रविवार दोपहर को चोरों जेवरात सहित नकदी चुरा ली। मकान मालिक अपने परिवार सहित 15 दिन से दमन गया हुआ है और घर की रखवाली के लिए पड़ोस ही के डालसिंह नरूका को जिम्मा दे रखा था। नरूका के अनुसार वह रोज रात को प्रभूङ्क्षसह के घर के बरामदे में सोता है और सुबह वापस अपने घर चला जाता है। शनिवार रातभर वह मकान के बरामदे में सो रहा था और रविवार सुबह करीब आठ बजे अपने घर चला गया। दोपहर करीब 3 बजे वह मकान को देखने आया तो मकान के ताले टूटे हुए मिले तथा सामान बिखरा पड़ा मिला। मामले की सूचना उसने आस पडोस के लोगों को दी और बाद में मकान मालिक व पुलिस को भी घटना की जानकारी दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच पड़ताल की। डालङ्क्षसह ने मकान मालिक से बात कर घर में रखे सामान की जानकारी लेकर पुलिस थाने में रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में बताया गया है कि घर में सोने का हार,सोने की चैन लॉकेट, 2 सोने की अंगूठी, एक सोने की रखडी़, 25 चांदी के सिक्के तथा करीब 14 हजार रुपए रखे हुए थे।
दो जगहों से 65 हजार का माल उड़ाया
शिश्यूं. कस्बे में बीती रात चोरों ने एक दुकान का ताला तोडकऱ करीब 50 हजार का माल चुरा लिया। वहीं त्रिलोकपुरा स्टैण्ड पर खड़े ट्रक में से 15 हजार रुपए का डीज़ल चुरा लिया। पीडि़त दुकानदार सुरेश शर्मा ने बातया कि रानोली के फलसा स्थित पान भंडार की दुकान में से बीड़ी, सिगरेट एवं रजनीगंधा जैसे पान मसाले के पाउच सहित करीब 35 हजार रुपए का सामान एवं 15 हजार रुपए उड़ा लिये। इसी दुकान पर परिवार की आजीविका निर्भर थी। उधर त्रिलोकपुरा स्टैण्ड पर रामस्वरूप उर्फ झाबर गढ़वाल के ट्रक की टंकी से किसी ने करीब 15 हजार का डीज़ल चुरा लिया तथा चार दिन पहले गोपाल गढ़वाल के घर से खड़े ट्रक से भी 150 लीटर डीज़ल चोरी हो गया था। दोनों ही मामलों में रिपोर्ट के आधार पर पुलिस मौका मुआयना कर जांच में जुट गई है।