5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीकर
पलसाना में किराना की दुकान में चोरी
Play video

पलसाना में किराना की दुकान में चोरी

www.patrika.com/sikar-news/
Google source verification

सीकर पलसाना में एनएच 52 स्थित बाईपास पर बीती रात चोर एक किराना की दुकान पर हाथ साफ कर गए।
बाइक पर सवार होकर आए चोरों ने यहां दुकान के पीछे के गेट का ताला तोड़ा और दुकान में घुसकर उसमें रखा परचूनी का सामान और गेस सिलेंडर चुरा ले गए।

घटना की जानकारी आज सुबह मिली, जब दुकानदार दुकान खोलने पहुंचा। इस पर उसने पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बतादें कि पलसाना और आसपास के इलाकों में इन दिनों चोरों का जबरदस्त खौफ है।

आए दिन यहां चोरी की घटनाएं सामने आ रही है। बावजूद इसके पुलिस प्रशासन मामले में कोई ठोस कदम उठाती नहीं दिख रही है। जिससे यहां लोगों में आक्रोश भी है।