22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब भी है समय…निभाएं अपना लोकतंत्र का धर्म और बनें सच्चे नागरिक

सुबह 7 बजे से 12 बजे तक बूथों पर कतारों में लगभग 30 फीसदी वोट भी कास्ट हो चुका है। लोकतन्त्र का धर्म निभाने के लिए अभी भी पांच घंटे का समय बाकी है।

less than 1 minute read
Google source verification

सीकर

image

Gaurav Saxena

Nov 16, 2019

अब भी है समय...निभाएं अपना लोकतंत्र का धर्म और बने सच्चे नागरिक

अब भी है समय...निभाएं अपना लोकतंत्र का धर्म और बने सच्चे नागरिक

सीकर. शहर में सरकार चुनने के लिए लोग घरों से बाहर आ गए हैं। बूथ तक पहुंच मनपसंद प्रत्याशी को वोट कर उन्होंने लोकतन्त्र को मजबूत करने का धर्म भी निभाया है। सुबह 7 बजे से 12 बजे तक बूथों पर कतारों में लगभग 30 फीसदी वोट भी कास्ट हो चुका है। लोकतन्त्र का धर्म निभाने के लिए अभी भी पांच घंटे का समय बाकी है।
लिखी जा रही तकदीर
पां च साल बाद एक बार फिर हम अपने शहर की तकदीर अपने ही हाथों लिखने जा रहे हैं। मतदान का दिन है। हमारी बारी है। हमें अपने घर से निकलकर एक अच्छे जनप्रतिनिधि का चयन करना है, ताकि पांच साल तक हमें मूलभूत सुविधाओं के लिए तरसना न पड़े। शहर में विकास के नए आयाम स्थापित हों, ऐसे प्रत्याशियों के नाम पर मतदान करें। दूरदृष्टि, विकास की सोच रखने वाले प्रत्याशियों को विजयी बनाएं।
नोटा भी रखें विकल्प
यदि आपको कोई भी प्रत्याशी पसंद नहीं आ रहा है तो इस निकाय चुनाव में विधानसभा व लोकसभा चुनाव की तरह ‘नोटा’ बटन की भी सुविधा उपलब्ध कराई गई है। वोट डालने जरूर जाएं, चाहे नोटा ही दबाएं।
119 वार्ड में मिलेगा मौका
सीकर जिले के तीनों निकाय सीकर, खाटूश्यामजी व नीमकाथाना के 120 में से 119 वार्डों के प्रत्याशियों की तकदीर आपके ही हाथ में हैं। आलस कर घर में ही बैठे रहे तो पांच साल तक किसी को कोसने का अधिकार भी आपका नहीं है। आप चाहें तो इसे महज सरकारी छुट्टी मानकर घर पर आराम कर सकते हैं, लेकिन यह महज सरकारी अवकाश नहीं है, बड़ी जिम्मेदारी का दिन है, भविष्य का चयन करने का दिन है।