सीकर. राजस्थान पत्रिका के हमराह कार्यक्रम का आयोजन आज भढाडर स्थित केशवानंद एजुकेशन हब में हुआ। कार्यक्रम में स्कूल और कॉलेज के बच्चों के साथ काफी संख्या में शहर के लोगों ने शिरकत की। गीत संगीत की मस्ती के साथ इस दौरान किसी ने डांस प्रतियोगिता का लुत्फ लूटा तो किसी ने हुटिंग के साथ फुटबॉल व कबड्डी सरीखे खेलों का रोमांच महसूस किया। पेंटिंग जैसी प्रतियोगिताओं में भी प्रतिभागियों ने अपना हुनर जमकर दिखाया। करीब तीन घंटे चले कार्यक्रम में हर ओर मौज—मस्ती का आलम रहा। इस दौरान संस्था के चेयरमैन रामनिवास ढाका सहित काफी संख्या में शिक्षण संस्थाओं का स्टाफ व बच्चे मौजूद रहे।