
सीकर. खरीफ सीजन 2022 में कृषि विभाग के जरिए किसानों को दलहनी फसलों के प्रेरित किया जाएगा।
सीकर. शेखावाटी में दहलन घटते उत्पादन और बढ़ते भावों से चिंतित कृषि विभाग ने दलहनी फसलों के उत्पादन को बढ़ाने की कवायद की है। कवायद के तहत दलहनी फसलों का उत्पादन प्रति हैक्टेयर करीब छह सौ किलोग्राम तक पहुंचाने की कोशिश की जाएगी। इसके लिए खरीफ सीजन 2022 में कृषि विभाग के जरिए किसानों को दलहनी फसलों के प्रेरित किया जाएगा। जिसके तहत जिले में बाजरा के दस हजार ओर मूंग के तेरह हजार मिनी किट का वितरण किया जाएगा। जिससे दलहन के भावों पर कुछ हद तक अंकुश लगेगा। इसके अलावा विभाग की ओर से बाजरा, मूंग और ग्वार के प्रदर्शन लगाए जाएंगे। एक हेक्टेयर के प्रत्येक प्रदर्शन के लिए किसानों को प्रमाणित बीज, राइजोबियम कल्चर, बीज, जैविक उर्वरक सहित तकनीकी सहायता दी जाएगी।
ये है कारण
जिले में पिछले पन्द्रह वर्षों के दौरान मूंग, मोठ, चंवळा की औसत से भी कम क्षेत्र में बुवाई हुई है। दलहन का अधिकांश बुवाई क्षेत्र बारानी है। कृषि विशेषज्ञों ने बताया कि बारानी क्षेत्रों में बुवाई के लिए किसान बीजो उपचार नहीं करते हैं, इस कारण दलहनी फसलें रोग कीट की आसानी से चपेट में आ जाती है। यही कारण है कि पिछले पन्द्रह वर्ष के औसत की तुलना में पिछले साल मूंग की बुवाई करीब एक हजार हैक्टेयर में कम हुई है। वहीं खरीफ सीजन में मौसम की मार के कारण सबसे ज्यादा असर दलहन पर पड़ता है। जिससे गुणत्ता कमजोर होने से किसानों को रुझान कम होता जा रहा है।
हर बार नुकसान
शेखावाटी में कई किसान पशुओं के चारे के लिए देसी बाजरे व मूंग की बुवाई करते हैं। कई बार पुराना बीज होने के कारण कई बार इन बीजों का अंकुरण प्रतिशत संकर बीज की तुलना में कम होता है। वहीं मौसम की मार के कारण भी परेशानी होती है। इस कारण् किसानों को नुकसान झेलना पड़ता है।
-
Published on:
24 May 2022 08:49 pm
बड़ी खबरें
View Allसीकर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
