10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बस में चढ़ते समय इन महिलाओं के साथ हुई ऐसी शर्मनाक हरकत, जानकर आपका भी खोल उठेगा खून !

कस्बे के मुख्य बस स्टैंड पर बुधवार को दो महिला की बस में चढ़ते समय गले से सोने की चेन तोड़ ली।

2 min read
Google source verification
Thieves broke gold chain of two woman in bus khandela sikar

बस में चढ़ते समय इन महिलाओं के हुई ऐसी शर्मनाक हरकत, जानकर आपका भी खोल उठेगा खून

खंडेला.

कस्बे के मुख्य बस स्टैंड पर बुधवार को दो महिला की बस में चढ़ते समय गले से सोने की चेन तोड़ ली। पीडि़त महिलाओं को चेन टूटने की जानकारी होते ही उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आस-पास के लोग जमा हो गए, लेकिन तब तक आरोपी महिलाएं मौके से फरार हो गई थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। कांवट सीनियर सैकण्डरी स्कूल में व्याख्याता रतना देवी शर्मा स्कूल से अपने घर गुढागौडज़ी जाने के लिए खंडेला से रोडवेज बस में सवार हो रही थी तथा दूसरी महिला गुलशन बानो खंडेला अपने रिश्तेदारों के यहां से झुन्झुनूं जाने के लिए बस में सवार हो रही थी। पीडि़त महिलाओं ने बताया कि तीन महिलाएं थी उनमें से दो महिलाएं हमसे पहले बस में चढकऱ वापस उतने लगी तथा एक महिला हमारे पीछे थी। हमें उन तीनों ने बीच में ले लिया ओर मौका पाकर रतना देवी की सोने की चेन में लॉकेटलगा हुआ था तोडऩे पर चेन तो वो ले गई लेकिन लॉकेट उनके हाथ नहीं लगा। दूसरी महिला गुलशन बानो का मंगलसूत्र तोड़ लिया। कार्यवाहक थानाधिकारी धुकलसिंह ने बताया कि पीडि़त महिलाओं ने थाने में सोने की चेन व मंगलसूत्र तोडऩे का मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर संदिगध महिलाओं की पड़ताल शुरू की।

निकासी नहीं होने से परेशान
खाटूश्यामजी .कस्बे के वार्ड 11 में बीएसएनएल ऑफिस के पास की कॉलोनी में सडक़ और नाली निर्माण नहीं होने से घरों का गंदा पानी रास्ते पर आने से लोग परेशान हैं। इकबाल तेली, मोहम्मद अनीश, सलामत अली, मदीना बानो, रहीशा बनो ने बताया कि कॉलोनी बने 15 वर्ष हो गए हैं। सडक़ और नाली बनाने के लिए पूर्व ग्राम पंचायत को कई बार लिखित में शिकायत कर चुके हंै। गंदे पानी भराव के चलते लोगों को समस्या से जूझना पड़ रहा है। लोगों ने कहा कि शीघ्र ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन करने पर मजबूर होना पड़ेगा।