
अनोखी चोरी: दुकान में पहले चोरों ने किया नाश्ता, फिर रसगुल्ले के 8 डिब्बे और 55 हजार रुपए ले उड़े
सीकर।
Thieves Stolen 55 Thousand Rupees and 8 Packs of Rasgulle from Shop : सीकर जिले में छप्पार तलाई कदमा का बास में चोरों ने एक अनोखी की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। यहां चोरों ( Theft in Shop in Sikar ) ने दुकान में घुसकर पहले नमकीन और बिस्किट का नाश्ता किया और बाद में अंदर रखे रसगुल्ले के आठ डिब्बे पर 55 हजार रुपए लेकर फरार हो गए। घटना सीसीटीवी ( CCTV Footage ) में कैद हुई है।
चोरी होने का पता चलने पर मालिक ने Police में रिपोर्ट दी है। जानकारी के अनुसार गुरुवार रात को वह दुकान बंद कर घर चला गया। सुबह वह दुकान खोलने पहुंचा तो देखा कि आधा शटर खुला हुआ था और पंखा चल रहा था। अंदर जाकर संभाला तो 55 हजार रुपए और रसगुल्ले के 8 डिब्बे गायब मिले।
Read More :
Crime in Sikar : सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज जुटाए। फुटेज धुंधले होने के कारण चोरों के चेहरे साफ दिखाई नहीं दे रहे । वहीं चोरी के बाद सडक़ पर बाइक पर दूसरे वाहन आते-जाते दिखाई दे रहे है। राजकुमार पुत्र भंवरलाल ने मामला दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Read More :
पहले किया नाश्ता, फिर दिया वारदात को अंजाम ( Crime in Rajasthan )
पुलिस के अनुसार चोरों ने दुकान में घुसकर पहले नमकीन और बिस्किट का नाश्ता किया। बाद में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में जुट गई है।
Read More :
Updated on:
23 Aug 2019 05:19 pm
Published on:
23 Aug 2019 05:16 pm
बड़ी खबरें
View Allसीकर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
