विधायक सुरेश मोदी, उपखंड अधिकारी अंजू शर्मा,तहसीलदार बृजेश गुप्ता, थानाधिकारी विजय तिवाड़ी, भगवान सहाय लाठर, सांवलराम यादव सहित अनेक गणमान्य लोगों ने पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद एसएसबी टीम से आए जवानों ने मृतक जवान अशोक को अंतिम सलामी दी। चार वर्षीय बेटे नक्षू ने पिता को मुखाग्नि दी। पत्नी मेगना का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था।