7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तीन युवतियों ने बुजुर्ग का पीछा कर बैग से चार तोला सोने के जेवरात किए पार

युवतियां सीसीटीवी में सोने के जेवरात चुराते हुए दिखाई दे रहीं, चोरी के बाद सीधे जयुपर की बस में बैठ हुई फरार

2 min read
Google source verification

सीकर. सीकर जिले में गैंगस्टर व अंतरराज्यीय चोर गिरोह के अलावा अब महिला चोर गिरोह भी सक्रिय हो गए हैं। इस गैंग ने दो दिन में दो जगह चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। तीन युवतियों की गैंग ने एक बुजुर्ग का पीछा कर बड़े ही शातिराना तरीके से उसके बैग से चार ताेला सोने के जेवरात पार कर लिए। बुजुर्ग को घटना का पता सबसे अंत में चला, तब तक युवतियां बस में बैठकर जयपुर के लिए रवाना हो गई। पीड़ित बुजुर्ग ने कोतवाली थाना में मामला दर्ज करवाया है।

बुजुर्ग को पता ही नहीं चला कि युवतियों ने गहने निकाल लिए

कोतवाली थानाधिकारी सुनील कुमार जांगिड़ ने बताया कि सीकर जिले के बठोठ गांव निवासी बृजमोहन जाट (63) ने कोतवाली पुलिस थाना में जेवरात चोरी का मामला दर्ज करवाया है। रिपोर्ट में बताया कि 10 सितंबर को वह सीकर आए थे। 40 ग्राम सोने के जेवरात चोकर व पातड़ी में धागा बंधवाना था। बुजुर्ग ने सुभाष चौक में जेवरात के धागे लगवाए। इसके बाद स्टेशन रोड पर स्थित एक दुकान पर गए। वहां से वे ऑटो में बैठकर माटोलिया चाय वाली दुकान पर गए। फिर चिरंजी पनवाड़ी की गली आए। चिरंजी पनवाड़ी की गली में बैग संभाला तो पता चला कि उनके बैग से जेवरात गायब हो गए। पुलिस में शिकायत देने पर बुजुर्ग जहां-जहां गया वहां के सारे सीसीटीवी खंगाले। सीसीटीवी में युवतियां माटोलिया चाय वाली दुकान पर पीड़ित बुजुर्ग के बैग से एक युवती बैग से जेवरात निकालते नजर आई। वहीं दूसरी महिला आड़ लगाकर खड़ी हो गई जिससे कि बुजुर्ग को पता नहीं चल सके।

चाय की दुकान पर बुजुर्ग के बैग से निकाले जेवरात-

पुलिस जांच में पता चला कि बुजुर्ग बृजमोहन जाट ने सुभाष चौक में जेवरात बंधवाने दिए थे। तब से ही तीनों महिलाएं उनके पीछे लग चुकी थीं। महिलाओं को चाय की दुकान पर वारदात करने का मौका मिला। वारदात के बाद तीनों युवतियां फरार हो गईं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पता चला कि वारदात के बाद तीनों युवतियां जयपुर की बस में बैठकर फरार हो गई हैं।

पुलिस नहीं खोल पा रही चोरी की घटनाएं -

सीकर शहर में पिछले एक साल में जेवरात, नकदी, सोने की चेन, पर्स, सोने के दो कड़े लूटने सहित आधा दर्जन से अधिक वारदातें हो चुकी हैं। लेकिन पुलिस एक घटनाक्रम भी नहीं खोल पाई है। वहीं खाटूश्यामजी कस्बे में भीड़ के बीच पिछले दो महीने में चार महिलाओं की चेन टूट चुकी है लेकिन अभी तक एक भ घटनाक्रम का खुलासा नहीं हो सका है।