25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Today weather: राजस्थान में बदला मौसम, आज यहां होगी बारिश

Today rajasthan weather forecast: सीकर. राजस्थान में मौसम गुरुवार से फिर करवट लेगा। पिछले कुछ दिनों से जारी बारिश का दौर आज से थम जाएगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीकर

•

image

Sachin Mathur

•

Updated: 28 Sep 2023, 10:50 AM IST

barsat_7.jpg

Today rajasthan rain alert: सीकर. राजस्थान में मौसम गुरुवार से फिर करवट लेगा। पिछले कुछ दिनों से जारी बारिश का दौर आज से थम जाएगा। इसके साथ मानसून की भी विदाई हो जाएगी। हालांकि स्काई मेट वेदर रिपोर्ट के अनुसार इस बीच गुरुवार को भी प्रदेश के कुछ भागों में हल्की बारिश हो सकती है। ये बारिश राजस्थान के दक्षिण पूर्वी क्षेत्र में होने की संभावना है।

ये कहती है स्काई मेट वेदर रिपोर्ट
स्काई मेट वेदर रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार को दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के अलावा पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों, गुजरात के कुछ हिस्सों, आंतरिक तमिलनाडु और लक्षद्वीप में हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल, ओडिशा के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश व पश्चिम बंगाल, झारखंड, दक्षिणी बिहार, उत्तरी ओडिशा, उत्तरी छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, गुजरात, आंतरिक कर्नाटक और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।