
Social pride: दुनिया छोड़ चुके मृतक के दोस्तों ने परिवार को संभाला
सीकर. राजस्थान के सीकर जिला के लोसल गांव के निकट गांव बोसाना में एक दोस्त की सड़क हादसे में मौत होने के बाद मृतक के दोस्तों ने परिवार को 2 लाख 62 हजार रुपए का चेक सौंपा। इसी के साथ मृतक दोस्त के बच्चों की पढ़ाई सहित अन्य सुविधाओं के लिए भी हमेशा मदद करने का परिवार को आश्वासन दिया है। जानकारी के अनुसार करीब 2 माह पहले लोसल में बोसाणा निवासी मनोज सेवदा की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। मनोज सेवदा खेती कार्य करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था। नरेंद्र क्यामसर ने बताया कि अपने दोस्त मनोज की मौत के बाद उसके परिवार के सामने भरण पोषण का संकट खड़ा हो गया था। इसलिए देवीलाल सरपंच बोसाणा, रामप्रताप बिज़ारणिया, संदीप भोजासर, जे.पी गुनाठू, रणजीत खोखर, रामचंद्र भीमा, राजू पुर्नपुरा, गणपत पुर्नपुरा, देवीलाल प्रेमपूरा, सुभाष, धर्मा आदि दोस्तों ने मनोज के परिवार आर्थिक मदद दी। लोसल में संचालित खंडेलवाल मेडिकल के अनिल शर्मा ने भी मनोज के परिवार को जीवन भर निशुल्क दवाइयां देने की घोषणा की है। मनोज की एक बेटा और एक बेटी है और मनोज की पत्नी अपने घर में ही अपने बच्चों की जिम्मेदारियां संभाल रही है। सभी दोस्तों ने मिलकर परिवार को आश्वस्त किया है कि बच्चों की पढ़ाई का जिम्मा वह अपने कंधों पर लेंगे और परिवार को जो भी सुविधाएं देनी होगी। सारी सुविधाओं की जिम्मेदारी मनोज के सभी दोस्त मिलकरही संभालेंगे।
Published on:
12 Jul 2022 07:27 pm
बड़ी खबरें
View Allसीकर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
