15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पत्रिका के गेट सेफ गो अ​भियान को व्यापारियों ने बताया सेहतमंद अभियान

सीकर. त्योहारी सीजन में कोरोना को लेकर आमजन को जागरुक करने वाले पत्रिका के गेट सेफ गो अभियान को व्यापारियों का बड़ा समर्थन मिला है।

2 min read
Google source verification

सीकर

image

Sachin Mathur

Nov 14, 2020

पत्रिका के गेट सेफ गो अ​भियान को व्यापारियों ने बताया सेहतमंद अभियान

पत्रिका के गेट सेफ गो अ​भियान को व्यापारियों ने बताया सेहतमंद अभियान

सीकर. त्योहारी सीजन में कोरोना को लेकर आमजन को जागरुक करने वाले पत्रिका के गेट सेफ गो अभियान को व्यापारियों का बड़ा समर्थन मिला है। शहर के व्यापारियों ने अभियान को त्योहारी सीजन का 'सबसे सेहतमंद अभियान ' बताया है। जनजागरुकता व सामाजिक सरोकार से जुड़े अभियान की जमकर सराहना भी की है। व्यापारियों का कहना है कि दिवाली व शादियों के सीजन के उत्साह में वास्तव में व्यापारी और ग्राहक दोनों ही कोरोना गाइडलाइन की सरेराह बखियां उधेड़ रहे हैं। लेकिन, पत्रिका ने एक जिम्मेदार समाचार पत्र की भूमिका निभाते हुए पूरे बाजार को जगाने की मुहिम छेड़ी है। जिसका असर भी व्यापारियों पर पड़ा है। सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क व सैनिटाइजेशन को भूले लोगों को ये सब फिर याद आ गए हैं।

कोरोना काल में पत्रिका ने जो अभियान चलाया है वह अ'छी पहल है। इससे व्यापारियों व ग्राहकों में जागरुकता आई है। हम भी मास्क, सैनिटाइजर व सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान दे रहे हैं। हर व्यापारी व ग्राहकों से निवेदन है कि वह पत्रिका अभियान से जुड़कर कोरोना गाइडलाइन की पालना करें।

नाथू सिंह, संरक्षक, सीकर व्यापार संघ, सीकर

पत्रिका का अभियान सराहनीय है। इसने कोरोना गाइडलाइन की पालना करने वाले व्यापारियों का मनोबल बढ़ाने के साथ आमजन को भी जागरुक किया है।

बलवीर सिंह सिहाग, कपड़ा व्यापारी

पत्रिका का अभियान सराहनीय और 'सेहतमंद अभियानÓ है। हम अभियान के साथ है। दिवाली के त्योहार पर आमजन की सुरक्षा के लिए सोचकर पत्रिका ने सामाजिक सरोकार में बड़ी भूमिका निभाई है।

राजकुमार बोहरा, मिष्ठान व्यापारी, सीकर

पत्रिका का अभियान बहुत अ'छा है। जिसने व्यापारियों के जरिये ही व्यापारियों को जागरुक किया है। हम कोरोना गाइडलाइन की पालना कर रहे हैं। लोगों से भी अनुरोध है कि बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकले और कोरोना गाइडलाइन की पालना करें।
अरविंद शर्मा, कपड़ा व्यापारी, सीकर

त्योहारी सीजन में वास्तव में बाजार में वास्तव में कोरोना गाइडलाइन की धÓिजयां उड़ रही है। पत्रिका के अभियान ने वास्तव में एक बार फिर से लोगों को सोचने पर मजबूर किया है। अनलॉक होने के बाद से हमने भी दुकान में ग्राहकों का प्रवेश रस्सी बांधकर प्रतिबंधित कर रखा है और पत्रिका अभियान के समर्थन में तो सख्ती और Óयादा बढ़ा दी है। विमलेश सैनी, किराणा स्टोर संचालक, सीकर