
VIDEO: महिला चिल्लाती रही लेकिन किसी का नहीं पसीजा दिल, जानिए वायरल वीडियो का सच
सीकर।
viral video of Woman beaten : सीकर में इन दिनों महिला के साथ मारपीट ( Woman Beaten in Rajasthan ) का एक वीडियो ( Video Viral on Social Media ) जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला के साथ कुछ लोग बेरहमी से मारपीट कर रहे हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शख्स महिला का दांया हाथ मोड़ता है और फिर उसकी गर्दन जमीन में दबोच कर उस पर घूंसों की बरसात करता हैं। कुछ देर तक यह शख्स और उसका साथ दे रही लडक़ी उसे लगातार पीटते रहते हैं। इसके बाद कुछ देर में ही हाथ में लकड़ी लिए एक महिला वहां ओर पहुंचती है और महिला को पीटना शुरू कर देती है। महिला बुरी तरफ चिल्लाती रहती है, लेकिन उसकी सुनने वाला कोई नहीं था। इसी बीच एक शख्स वहां ओर पहुंचता है... जो पहले मारपीट करने वालों को पीछे करता है और फिर खुद तनकर एक लात उस महिला की छाती में खींचकर मारता है। इस लात से महिला दूर जाकर गिरी। लेकिन, इस पर भी उसे बख्शा नहीं गया। मारपीट की शुरुआत करने वाला शख्स उस पर फिर लात घूंसे बरसाने लगा और लात मारने वाले शख्स ने भी उस महिला का हाथ पकडकऱ मरोड़ दिया। कुछ देर बुरी तरह से पीटने के बाद सभी लोग भाग गए। जिनके पीछे मार खाने वाली महिला भी दौड़ते हुए दिखाई दी।
एक मिनट 46 सेकंड का वीडियो ( Live Video of Woman Beaten ) इन दिनों सीकर में धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। वीडियो को सीकर के कल्याणपुरा का बताकर महिला से मारपीट करने वाले आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की जा रही है। जब यह वीडियो पत्रिका के पास पहुंचा तो हमारी टीम इस वायरल वीडियो की पड़ताल में जुट गई। पुलिसकर्मियों और विभिन्न सॉफटवेयर के सहयोग से टीम वायरल वीडियो की तह तक गई तो मारपीट का यह वीडियो सीकर के कल्याणपुरा की जगह बाड़मेर के कल्याणपुर थाने से जुड़ा मिला। जहां गोदावास खुर्द निवासी महिला सुनीता देवी से यह मारपीट उसके रिश्तेदारों द्वारा ही करना सामने आया। जिसका वीडियो महिला के बेटे ने ही बनाया था। जिसे मारपीट के दौरान आरोपित बार बार धमकी भी दे रहे थे। वीडियो बनाने के बाद सुनीता के बेटे ने यह वीडियो अपने मामा को भेज दिया था। जिसके बाद मामला पुलिस में पहुंचा और अब दो आरोपी जेल की सलाखों के पीछे हैं। तो पत्रिका के वायरल टेस्ट में यह वीडियो तो सही निकला, लेकिन जगह सही नहीं मिली।
Published on:
28 Nov 2019 03:38 pm
बड़ी खबरें
View Allसीकर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
