10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दो भाइयों ने छोटे भाई की पत्नी से किया बलात्कार, विदेश में था पति

राजस्थान के सीकर जिले में दो भाइयों द्वारा अपने ही छोटे भाई की पत्नी के साथ बलात्कार किए जाने का घिनौना मामला सामने आया है।
2 min read
Google source verification

सीकर

image

Sachin Mathur

Aug 19, 2020

बलात्कार पीडि़ता ने सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस व पीएम को भेजा पत्र, लिखा-उजड़ गई दुनिया

बलात्कार पीडि़ता ने सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस व पीएम को भेजा पत्र, लिखा-उजड़ गई दुनिया

सीकर. राजस्थान के सीकर जिले में दो भाइयों द्वारा अपने ही छोटे भाई की पत्नी के साथ बलात्कार किए जाने का घिनौना मामला सामने आया है। (Two brothers raped younger brother's wife) आरोप है कि दोनों भाइयों ने उसे जान से मारने की भी कोशिश की। मामले में पीडि़त महिला ने अपने ही दोनों जेठों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करा कर न्याय की गुहार लगाई है। जिसके बाद पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक जिले के ग्रामीण इलाके में विवाहिता ने दो जेठों पर दुष्कर्म के आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पीडि़ता आरोप है कि दोनों ने दुष्कर्म करने के साथ उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की कोशिश भी की।

विदेश रहता था पति, पीछे से बनाया शिकार
पुलिस को दी रिपोर्ट में विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी 2015 में हुई थी। उसका पति विदेश में काम के लिए गया हुआ था। तब उसके एक जेठ ने घर में अकेली देखकर दुष्कर्म किया। उसने विरोध भी किया पर उसे धमकी देकर चुप कर दिया। पति के आने के बाद उसने पूरी बात बताई। उसने बताया कि बाद में दूसरे जेठ ने भी दुष्कर्म किया। कुछ दिन पहले बरसात के कारण वह जेठ के घर चली गई थी। वहां भी जेठ ने फिर मौका देखकर उसके साथ ज्यादती की। घर आने पर उसने सास-ससुर, जेठानी को पूरी घटना की जानकारी देकर विरोध किया, तो उल्टे उन्होंने उसकी के साथ मारपीट की। उसे जान से मारने का प्रयास भी किया। जैसे- तैसे उसकी जान बच पाई। इसके बाद वह घर से आ गई। उसने थाने पहुंच कर दुष्कर्म, मारपीट कर मारने का प्रयास व दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज करवाया है।

कई दिनों से चल रहा पारिवारिक विवाद
इधर, मामले में थानाधिकारी का कहना है कि पुलिस मामले की निष्पक्षता व गहनता से जांच कर रही है। इस परिवार के बीच कई दिनों से आपसी विवाद चल रहा है। जांच के बाद पूरे मामले का पता लग सकेगा।

बड़ी खबरें

View All

सीकर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग