10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीकर
प्रदेश में बारिश का भीषण कहर, बरसात के पानी में डूबने से दो मासूम की मौत
Play video

प्रदेश में बारिश का भीषण कहर, बरसात के पानी में डूबने से दो मासूम की मौत

www.patrika.com/rajasthan-news/
Google source verification

सीकर

image

rohit sharma

Jul 21, 2018

सीकर।

प्रदेश में सक्रिय मानसून के चलते बारिश ने जिलों में तबाही मचा रखी है। बारिश कहर इस कदर है की कही मकान ढह रह हैं तो कही बारिश में डूबने से लोगो की मौत हो रही है। हाल ही में मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के सीकर जिले में भारी बारिश की चेतावनी दी हुई थी। भारी बारिश के चलते सीकर में एनीकट भी टूट गए हैं। वहीं सीकर के नीमकाथाना के दरिबा में बरसात के पानी में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि दो दस वर्षीय चीनू और मनोज घर से कुछ दूरी पर ही जोहड़ में भैंस चराने गए थे। यहीं जोहड़ में भरे बरसाती पानी में वे खेलने लग गए। इसी दौरान पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी पर परिजनों ने उन्हें नीमकाथाना के राजकीय अस्पताल पहुंचाया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा उनका पोस्टमार्टम कराया गया। बता दें कि नीमकाथाना कस्बे में पिछले कई दिनों से बरसात का दौर लगातार बना हुआ है। जिससे कस्बे के ज्यादातर इलाके और नदी- नाले जलमगन हो गए हैं।