11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO. राजस्थान में यहां फिर दो किलोमीटर लंबे टिड्डी दल का हमला

(Two km long locust attack in sikar) सीकर. राजस्थान के सीकर जिले में टिड्डियों का हमला लगातार जारी है। फतेहपुर, दांतारामगढ़ व धोद इलाके को ज्यादा नुकसान पहुंचाने वाली टिड्डियों ने गुरुवार को धावा नीमकाथाना इलाके में बोला।
2 min read
Google source verification

सीकर

image

Sachin Mathur

Jul 16, 2020

राजस्थान में यहां फिर दो किलोमीटर लंबे टिड्डी दल का हमला

राजस्थान में यहां फिर दो किलोमीटर लंबे टिड्डी दल का हमला

(Two km long locust attack in sikar) सीकर. राजस्थान के सीकर जिले में टिड्डियों का हमला लगातार जारी है। फतेहपुर, दांतारामगढ़ व धोद इलाके को ज्यादा नुकसान पहुंचाने वाली टिड्डियों ने गुरुवार को धावा नीमकाथाना इलाके में बोला। जहां करीब दो किलोमीटर लंबे और एक किलोमीटर चोड़े टिड्डियों के दल ने पहाड़ी और मैदानी इलाकों की हरियाली पर कब्जा जमा लिया। अचानक हुए टिड्डियों के हमले से किसान घबरा गए। इसके बाद किसानों ने पीपे, थाली व परात की तेज आवाज से टिड्डी दल को भगाया। यह दल क्षेत्र में लगभग एक घंटे तक रहा। इसके बाद यह दल गणेश्वर की तरफ रवाना हो गया। जहां गांव के जीएसएस के पास बने खेल मैदान के पेड़ों पर टिड्डियों ने पड़ाव डाल दिया। पेड़ पर सिर्फ टिड्डियां ही दिखाई दी।

फसलों की चिंता
टिड्डी प्रभावित इलाकों में किसानों ने टमाटर, भिंडी, ककड़ी, मिर्च, बाजरा, मक्का सहित अन्य कई फसलें बो रखी है। वहीं इन दिनों बाजरा, मक्का सहित अन्य फसलें खेतों में खड़ी है। यदि टिड्डी दल को समय रहते नहीं भगाते तो किसानों की फसल को चट कर जाती। इससे पहले नेछवा के पास जाजोद गांव के खेतों में बुधवार रात से भारी संख्या में टिड्डी दल ने हमला बोल दिया था। किसानों को चिंता है कि कहीं टिड्डियां लगातार हमला कर फसलों को नुकसान नहीं पहुंचा दे।

डेढ दर्जन से ज्यादा हमले
गौरतलब है कि सीकर जिले में टिड्डियों के हमले लगातार हो रहे हैं। पिछले करीब डेढ महीने में डेढ दर्जन से ज्यादा हमले जिले के विभिन्न इलाकों में हो चुके हैं। जिनसे किसानों की लाखों की फसलों का नुकसान हो चुका है। जिले में पहुंच रही टिड्डियां अब व्यस्क भी हो चुकी है। जिनके प्रजजन से इनकी संख्या भी बढऩे का खतरा गहराया हुआ है। मामले में किसान इन टिड्डियों से निजात दिलाने के साथ मुआवजे की मांग भी कर रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

सीकर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग