7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खदान में नहाने उतरे दो युवकों की पानी में डूबने से मौत, सिविल डिफेंस ने निकाले शव

राजस्थान के सीकर जिले में खाटूश्यामजी के नजदीकी बाज्यावास गांव में शुक्रवार दोपहर एक खदान में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई।

less than 1 minute read
Google source verification

सीकर

image

Sachin Mathur

Aug 20, 2021

खदान में डूबने से दो युवकों की मौत, एक का मिला शव

सीकर/खाटूश्यामजी. राजस्थान के सीकर जिले में खाटूश्यामजी के नजदीकी बाज्यावास गांव में शुक्रवार दोपहर एक खदान में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। मृतक स्थानीय निवासी वीरेन्द्र व राजेन्द्र सिंह है, जो दोपहर में खदान में नहाने आए थे। लेकिन, पानी में उतरने के बाद वापस नहीं लौटे। सूचना पर पहुंची सिविल डिफेंस की टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कर से दोनों के शव बाहर निकाले। जिन्हें पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भिजवाया गया।

राहगीर को कपड़े व मोबाइल दिखने पर हुआ संदेह
जानकारी के मुताबिक वीरेन्द्र सिंह व राजेन्द्र सिंह दोपहर करीब दो बजे खदान में नहाने आए थे। यहां पानी के पास ही कपड़े, जूते व मोबाइल रखकर दोनेां पानी में नहाने उतर गए थे। जो वापस नहीं आए। इसी बीच वहां से गुजर रहे राहगीर ने जब उनके कपड़े व अन्य सामान घटना स्थल के पास देखा तो संदेह होने पर उसने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर उपखंड अधिकारी राजेश मीणा व दांतारामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किा गया।

पहले स्थानीय लोगों ने की कोशिश
दोनों युवकों को निकालने के लिए पहले स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान शुरू किया गया। पर काफी देर तक सफलता नहीं मिलने पर सिविल डिफेंस की टीम को मौके पर बुलाया गया। जो करीब छह बजे घटना स्थल पहुंची। इसके बाद एसडीआरएफ के पांच गोताखोरों ने दोनों की तलाश शुरू की। करीब एक घंटे में टीम ने दोनों के शव बाहर निकाल लिए।

मजदूरी करते थे युवक, कई दिनों से जा रहे थे नहाने
जानकारी के अनुसार दोनों युवक दोस्त थे। जो मजदूरी करते थे। पिछले कुछ दिनों से वे रोजाना बंद पड़ी खदान में नहाने आ रहे थे। लेकिन, आज जब वह नहाने पानी में उतरे तो फिर वापस नहीं लौटे।

बड़ी खबरें

View All

सीकर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग