5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO: अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले में सीकर के ऊंट ने किया कमाल, देखते रह गए दर्शक

अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले ( International Pushkar Fair 2019 ) में मंगलवार को विभिन्न पशु प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। जिसमें ऊंट सज्जा से लेकर ऊंट नृत्य ( Video of Camel Dance ) की प्रतियोगिता ने विदेशी पर्यटकों को खूब लुभाया। मेले में ऊंट सज्जा प्रतियोगिता में पहले स्थान पर सीकर के विजेन्द्र सिंह का ऊंट रहा।

less than 1 minute read
Google source verification

सीकर

image

Naveen Parmuwal

Nov 07, 2019

VIDEO: अंतरराष्ट्रीय पुष्कर पशु मेले में सीकर के ऊंट ने किया कमाल, देखते रह गए दर्शक

VIDEO: अंतरराष्ट्रीय पुष्कर पशु मेले में सीकर के ऊंट ने किया कमाल, देखते रह गए दर्शक

सीकर.

अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले ( International Pushkar Fair 2019 ) में मंगलवार को विभिन्न पशु प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। जिसमें ऊंट सज्जा से लेकर ऊंट नृत्य ( video of camel dance ) की प्रतियोगिता ने विदेशी पर्यटकों को खूब लुभाया। मेले में मालिकों ने अपने अपने ऊंटों को नचाया। रंग.बिरंगी सजे ऊंटों को देख विदेशी पर्यटक झूम उठे। सतरंगी छटा से सजे ऊंटों के साथ खड़े होकर पर्यटकों ने खूब फोटो खींचे। कोई ऊंट की गर्दन पकडकऱ चूम रहा था तो कोई पर्यटक ऊंट की सजावट को देखकर अभिभूत था। पुष्कर मेले में ऊंट सज्जा प्रतियोगिता में कुल दस ऊंटों ने भाग लिया। पहले स्थान पर सीकर के विजेन्द्र सिंह, दूसरे स्थान पर पुष्कर के पांची बागड़ी तथा तीसरे स्थान पर गनाहेड़ा के राजू का ऊंट रहा।

Read More :

इस सरकारी स्कूल में व्हाट्स एप पर होती है हाजिरी, अंग्रेजी में होती है पढ़ाई

सर्वश्रेष्ठ नृत्य में मिला दूसरा स्थान
रेेगिस्तान का जहाज कहे जाने वाले राज्य पशु ऊंट ने मंगलवार को पुष्कर के धोरों में ढोल की थाप पर खूब नृत्य किया। खासकर चारपाई पर खड़े होकर संतुलन बनाकर दो पैर पर नृत्य काफी आकर्षक रहा। इस देख दर्शक दांतों तले अंगुली दबाने को मजबूर हो गए। इसमें कुल 9 ऊंटों ने नृत्य किया। सर्वश्रेष्ठ नृत्य करने पर पहले स्थान पर झाड़ोल निवासी प्रभु सिंहए दूसरे स्थान पर सीकर का विजेन्द्र सिंह तथा तीसरे स्थान पर डीडवाना के हनुमान सिंह का ऊंट रहा।