प्रदेश सहित शेखावाटी के मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे है। दो दिन तापमान में बढ़ोतरी के बाद हवा में नमी की मात्रा बढ़ गई और न्यूनतम तापमान में गिरावट आई। कई जगह सुबह आंशिक कोहरा भी छाया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 48 घंटे में तापमान में गिरावट आएगी और तीन से पांच डिग्री तक पारा गिरेगा। जिससे एक बार सर्दी फिर लौटेगी। सीकर में बीती रात ओस गिरने से शनिवार सुबह सर्दी रही। कोहरे के कारण जनजीवन बाधित हुआ। दोपहर में धूप निकलने के बाद भी ज्यादा नमी रही। फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री दर्ज किया गया।