अंडर पास के पास एक किसान की टै्रक्टर-ट्रॉली भी धंस गई। देर रात रेलवे एलएनटी अधिकारियों ने मशीनों से तीन घंटे में टै्रक्टर-ट्रॉली को निकाल लिया। भगेगा रेल्वे ट्रेक पर स्थित भगोठ अंडर पास में शनिवार को हुई बारिश से जल भराव के कारण गोविन्दपुरा-चला सड़क बंद हो गई। लोगों को 10 किमी का चक्कर लगाकर जाना पड़ा। विशेषकर नीमकाथाना, भूदोली, खोरा, झीराणा, बासड़ी खुर्द, जोड़ली, छापर, हरजनपुरा से चलकर गोविन्दपुरा-चला जाने वाले यात्रियों और वाहन चालको खासा परेशानी का सामना करना पड़ा।