सीकर

आज से बदलेगा मौसम, IMD ने दे दी चेतावनी, राजस्थान में यहां होगी बारिश! जानें अगले 5 दिन कैसा रहेगा Weather

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से आगामी दिनों में बादल छाएंगे। 17 से 20 फरवरी के दौरान कहीं-कहीं हल्की बारिश के आसार है।

less than 1 minute read
Feb 15, 2025

Weather Report: मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में मौसम बदलने वाला है। आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज होगी। वहीँ राजस्थान के उत्तरी हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है। जिसके कारण ठंड बढ़ने का अनुमान है।

फाल्गुन माह की शुरूआत के साथ सीकर के मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। मौसम केन्द्रों पर नमी की मात्रा और तापमान में उतार-चढ़ाव दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से आगामी दिनों में बादल छाएंगे। 17 से 20 फरवरी के दौरान कहीं-कहीं हल्की बारिश के आसार है।

इधर सीकर में शुक्रवार सुबह मौसम साफ रहा। हवाओं की रतार और नमी कम होने के कारण न्यूनतम और अधिकतम तापमान में इजाफा हुआ। दोपहर में धूप में तल्खी रही। शाम को भी अपेक्षाकृत मौसम गर्म रहा। फतेहपुर में अधिकतम तापमान 29.5 व न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री और सीकर में न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री व अधिकतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया।

आगे ऐसा रहेगा मौसम


15 फरवरी : आंशिक रूप से बादल छाए रहने और मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
16 फरवरी : आंशिक रूप से बादल छाए रहने और मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
17 फरवरी : आंशिक रूप से बादल छाए रहने और मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
18 फरवरी : पूर्वी और पक्ष्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है।
19 फरवरी : पूर्वी और पक्ष्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है।
20 फरवरी : पूर्वी और पक्ष्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है।

Published on:
15 Feb 2025 09:20 am
Also Read
View All

अगली खबर