
कार्यकम के मुख्य अतिथि के रूप में तरल मोदी , अध्यक्ष, भातखण्डे ललितकला शिक्षा समिति उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अजय तिवारी इस अवसर पर छात्राओ को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोग पढ़ने के साथ- साथ खेल कुद में भी आगे बढ़े और घर का नाम रोशन करे।
प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों सहित सभी कार्मिकों का विवरण एवं फोटो अब विद्यालय की दीवार पर प्रदर्शित किया जाएगा। इसके पीछे विभाग की मंशा है कि विद्यालय में आने वाले अधिकारी एवं अन्य आगंतुक एक नजर में स्टाफ का विवरण जान सके। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा निदेशक आशीष मोदी ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी कर इसकी पालना रिपोर्ट भिजवाने के निर्देश दिए है। निदेशक ने आदेश में प्रदेश के मुख्य सचिव व शासन सचिव सहित अन्य निर्देशों का हवाला देते हुए बताया है कि विद्यालय की शैक्षिक व प्रशासनिक वस्तुस्थिति का अधिकारियों द्वारा एक नजर में अवलोकन करने के उद्देश्य से सभी आवश्यक सूचनाएं "विद्यालय एक नजर में" (स्कूल एट ए ग्लांस) शीर्षक से संकलित कर प्रदर्शित करने के निर्देश उच्चाधिकारियों से मिले है। इन्हीं निर्देशों के तहत विद्यालय में कार्यरत सभी कार्मिकों के विवरण की सूचना भी हमारे शिक्षक/कार्मिक शीर्षक के साथ चस्पा किए जाएं। आदेश में सभी कार्मिकों की नवीनतम फोटो एवं प्रमुख जानकारी स्कूल में ऐसे स्थान पर लगाने के निर्देश दिए है, जहां पर आगंतुक इनका अवलोकन सहजता के साथ कर सकें।
यह सूचनाएं करनी होंगी चस्पा
आदेश के अनुसार स्कूल में "हमारे शिक्षक/कार्मिक" शीर्षक के साथ प्रत्येक शिक्षक/कार्मिक का नाम, नवीनतम फोटो, जन्मतिथि, शैक्षणिक योग्यता तथा पदमय विषय का विवरण बनाकर पूरी सूची चस्पा की जाएगी। आदेश में निदेशक ने जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए है कि यह जानकारी सभी विद्यालयों में संपादित करवाने के निर्देश संस्था प्रधानों को जारी करें तथा इसकी पालना से निदेशक को अवगत करावें।
Published on:
25 Feb 2024 12:53 pm
