6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस महिला सरपंच के आरोप अगर सही तो इनके साथ बहुत गलत कर रहे हैं BJP के ये दिग्गज नेता व मंत्री

MLA Bansidhar Bajiya Controversy : सरपंच मीना सैनी ने कहा कि एक सप्ताह मे न्याय नही मिला तो पंचायत समिति खंडेला पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेगी।

2 min read
Google source verification
kanwat sarpanch and khandela MLA

कांवट (सीकर). खण्डेला विधानसभा क्षेत्र की कावंट पंचायत की सरपंच मीना सैनी ने क्षेत्र के विधायक व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्य मंत्री बंशीधर खण्डेला पर विकास कार्य अटकाने के आरोप लगाए हंै। जिससे पंचायत कोष के दो करोड़ रुपए होने के बाद भी विकास कार्य नहीं हो पा रहे है।

गुरुवार को अटल सेवा केन्द्र पर सरपंच मीना सैनी ने राज्यमंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा कि विकास कार्यो के लिए पंचायत ने करीब 70 लाख रुपए के काम स्वीकृत किए है। राज्यमंत्री विकास के कार्यो मे बाधक बने हुए है।

सरपंच का आरोप है कि जनहित के कार्यों की तकनीकी स्वीकृति जारी नही होने दी जा रही है। तकनीकी स्वीकृति के लिए कई बार प्रशासनिक अधिकारियों के भी चक्कर लगाए है। अधिकारी भी कांवट के विकास कार्यो की स्वीकृति जारी नहीं कर रहे है। सरपंच ने अधिकारियों को दबाव में सहयोग नही करने का आरोप लगाया है।

दो करोड़, फिर भी नही हो रहा विकास
ग्राम पंचायत के कोष मे करीब दो करोड़ रुपए है। स्थानीय विधायक के हस्तक्षेप के कारण वह विकास कार्य नहीं करवा पा रही है। 23 कार्यो की प्रशासनिक स्वीकृति ग्राम पंचायत कांवट में सरपंच ने 23 विकास कार्यो की प्रशासनिक स्वीकृति जारी कर रखी है। इनमे श्मशान भूमि मे ट्यूबवेल व टंकी, सीसी सड़क, नाली, सीसी ब्लाक निर्माण, कचरा निस्तारण आदि काम अटके पड़े हैं।

एक सप्ताह बाद अनिश्चितकालीन धरने पर
सरपंच मीना सैनी ने कहा कि एक सप्ताह मे न्याय नही मिला तो पंचायत समिति खंडेला पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेगी। विकाय कार्यों को लेकर सरपंच सैनी ने पंचायतीराज मंत्री, शासन सचिव व आयुक्त पंचायती राज तथा संभागीय आयुक्त के पास भी गुहार लगाई है।

ग्राम पंचायत की ओर से नवंबर 2017 में करीब 50 लाख रुपए के कार्यो के लिए प्रशासनिक स्वीकृति जारी की थी, लेकिन पंचायत समिति खंडेला से इन विकास कार्यो के लिए काफी समय से तकनीकी स्वीकृति जारी नही की जा रही।
महेश असवाल, ग्रामसेवक, ग्राम पंचायत कांवट

पंचायत समिति मे कांवट का कोई भी काम बकाया नही है। पंचायत समिति की ओर से पूर्व मे 6 कामों की तकनीकी स्वीकृति जारी की गई थी, लेकिन अभी तक काम शुरू नही हो पाया है। इसके अलावा तकनीकी स्वीकृति के लिए कोई काम पेंडिग में नहीं है।
किशोर कुमार , विकास अधिकारी, पंचायत समिति, खंडेला

बड़ी खबरें

View All

सीकर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग