20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan election 2023: 60 बूथों पर मतदान करने में महिलाएं रहीं आगे

नीमकाथाना विधानसभा चुनाव के अन्तर्गत जिला हैडक्वाटर की सीट पर हुए मतदान में महिलाओं ने लोकतंत्र को सशक्त करने में अपनी पूरी तरह से भूमिका का निर्वहन किया है। नीमकाथाना विधानसभा की बात करें तो महिलाएं शिक्षा व राजनीतिक प्रतिनिधित्व में भले ही पुरुषों से पीछे हों, लेकिन लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान कर अपना फर्ज निभाने में पुरुषों के मुकाबले आगे रही हैं।

2 min read
Google source verification

सीकर

image

Mukesh Kumawat

Dec 01, 2023

Rajasthan election 2023: 60 बूथों पर मतदान करने में महिलाएं रहीं आगे

Rajasthan election 2023: 60 बूथों पर मतदान करने में महिलाएं रहीं आगे

नीमकाथाना. विधानसभा चुनाव के अन्तर्गत जिला हैडक्वाटर की सीट पर हुए मतदान में महिलाओं ने लोकतंत्र को सशक्त करने में अपनी पूरी तरह से भूमिका का निर्वहन किया है। नीमकाथाना विधानसभा की बात करें तो महिलाएं शिक्षा व राजनीतिक प्रतिनिधित्व में भले ही पुरुषों से पीछे हों, लेकिन लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान कर अपना फर्ज निभाने में पुरुषों के मुकाबले आगे रही हैं। निर्वाचन आयोग के मतदान को लेकर जो आंकड़े सामने आए हैं उनमें नीमकाथाना विधानसभा क्षेत्र के 251 बूथों में से 60 बूथों पर महिला मतदाताओं ने अधिक मतदान कर पुरुषों को लोकतंत्र के उत्सव में पछाड़ा है। इन बूथों पर पुरुष मतदाताओं की संख्या महिलाओं के मुकाबले कम रही। प्रदेश में नई सरकार को चुनने को लेकर 25 नवंबर को हुए मतदान में इस बार महिलाओं की भागीदारी कई जगहों पर अधिक रही है। हालांकि चुनाव में वैसे तो सभी आयु वर्ग के लोगों ने उत्साह से मतदान किया, लेकिन कई बूथों पर मतदान करने में महिलाओं की भागीदारी अधिक रही है। नीमकाथाना विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाता 2,69,815 थे। जिसमें से पुरुष मतदाता 1,43,247 और महिला मतदाता 1,26,565 शामिल थे। इन मतदाताओं में से 25 नवंबर को 251 बूथों पर हुए मतदान में पुरुष मतदाताओं ने 99988 व महिला मतदाताओं ने 93810 वोट डाले। इस बूथ पर बराबर कदमताल पाटन पंचायत समिति इलाके के हसामपुर गांव में बूथ नंबर 77 पर दोनों की बराबर कदमताल रही। यहां पर पुरुष 376 व महिला 376 मत डाले। इसके अलावा तीन बूथों पर एक-एक मत ज्यादा डालकर महिलाओं ने पुरुषों को पीछे छोड़ा। शतायु सरपंच के गांव में महिलाएं आगे सभी 60 बूथों के लगने वाले अधिकतर गांवों की मुखिया महिला है। शतायु महिला सरपंच विद्या देवी के पुरानाबास गांव में कुल 4 बूथों में से 3 बूथों पर पुरुषों से ज्यादा महिलाओं का दबदबा रहा है। वहीं नयाबास के तीनों बूथों पर पुरुषों के मुकाबले महिला मतदाता आगे रही। नीमकाथाना के ऐसे कई गांव है जहां महिलाएं लोकतंत्र के उत्सव में आगे रही है।