
नाइजीरियन गैंग की महिला सहित दो गिरफ्तार, महिलाओं को ऐसे फंसाते थे जाल में
सीकर.
Two Member of Nigerian Gang Arrested by Sikar Police : सोशल मीडिय़ा पर दोस्ती ( Friendship on Social Media ) कर गिफ्ट का झांसा देकर ठगी करने वाले नाइजीरियन गिरोह के दो ठगों को गिरफ्तार किया है। उद्योग नगर पुलिस नोएडा से एक महिला व नाइजीरियन ठग को लेकर आई है। 17 अगस्त को कांग्रेस की महिला नेता ने पांच लाख रुपए ठगी का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए दो जनों को गिरफ्तार किया है। एसपी डा.गगनदीप सिंगला ने बताया कि नोएडा से मोनिका नायक गॉडिवन पत्नी अबोमा गॉडविन निवासी ओमेक्स पॉम, ग्रेटर नोएडा, एंगुन फ्रैंक उर्फ स्वीजी निवासी प्रतीक रेजीडेंसी ग्रेटर नोएड़ा को गिरफ्तार किया है।
उन्होंने बताया कि राधाकिशनपुरा की रहने वाली महिला ने मुकदमा दर्ज कराया था। इंस्टाग्राम पर करीब 40 दिन पहले विक्टर एंडरसन के नाम से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। बाद में उन्होंने वाट्सअप पर जोड़ लिया। दोनों के बीच में अक्सर मोबाइल पर बात होने लगी। बाद में उसने गिफ्ट देने की बात कहीं तो महिला ने मना कर दिया। उन्होंने मैसेज कर बताया कि उनके लिए गिफ्ट और डॉलर भेजे है। महिला ने गिफ्ट लेने से इंकार कर दिया।
Read More :
तब विक्टर ने कहा कि आपके पास पार्सल भेज दिया है। दिल्ली में आने पर पॉर्सल को छुड़ाने के लिए कहा। तब उन्होंने रुपए जमा कराने के नाम पर पांच लाख रुपए ले लिए। महिला की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की।
Read More :
ऐसे करते ठगी: बैंक खाते भी फर्जी पाए गए
पुलिस ने महिला के बैंक खाते की जांच की तो वह फर्जी पाए गए। इसके बाद पुलिस नोएडा पहुंची तो दोनों को गिरफ्तार कर लिया। जांच में पुलिस को पता लगा कि वह इंस्टाग्राम और वाटसअप पर पीडि़तों के मोबाइल नंबर से उपहार भेजने का मैसेज करते। इसके बाद कस्टम डयूटी के नाम पर उनसे रुपए मांगते। बैंक खाते में रुपए डलवाने के लिए दबाव बनाते। इन्होंने लोगों से करोड़ों रुपए की ठगी की वारदात को अंजाम दिया है।
बेटे-बेटियों की शादी के रखे भी जमा कराए
महिला ने बताया कि शातिर ठग लगातार काला धन के नाम पर डऱा कर उनसे रुपए मांग रहे थे। महिला ने अपने भाई से रुपए उधार लेकर जमा करवा। इसके बावजूद वे रुपए मांग रहे थे। तब उसने बेटे-बेटियों की शादी के रखे तीन लाख बीस हजार रुपए जमा करवा दिए। वह काफी परेशान हो गई। इसके बाद भी आरबीआइ के नाम से फोन कर चार लाख 90 हजार रुपए मंगवा रहे थे। उसने रुपए जमा नहीं करवाए।
कस्टम डयूटी के नाम पर डरा कर मांगते हैं रुपए
महिला ने बताया कि तीन दिनों के बाद प्रिया नाम की महिला ने फोन कर कहा कि वह कस्टम विभाग से बोल रही है। उसने कहा कि आपका पॉर्सल आया है जिसमें 85 हजार पौंड आए हैं। तब उसने पार्सल को लेने से मना कर दिया। कस्टम अधिकारी ने डराते हुए कहा कि आपको पार्सल लेना ही पड़ेगा। उसने कहा कि आप विदेश से काला धन मंगवा रही है और आपके खिलाफ जांच की जाएगी। इसके बाद महिला काफी डऱ गई और उनके खाते में 45 हजार पांच सौ रुपए जमा करवा दिए। दोबारा उसने फोन कर एक लाख 25 हजार रुपए जमा करवा दिए। उसने भाई से रुपए उधार लिए।
Published on:
12 Oct 2019 03:48 pm
बड़ी खबरें
View Allसीकर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
