17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बंधा व धिरौली में कोल खनन के लिए इस महीने तय हो जाएंगी कंपनियां

कोल खदान लेने पांच कंपनियों ने दिखाई लगाई है रुचि ....

2 min read
Google source verification
5 company ready for coal mining in Bandha-Dhirauli Singrauli village

5 company ready for coal mining in Bandha-Dhirauli Singrauli village

सिंगरौली. जिले के बंधा व धिरौली में कोल खनन के लिए कुल पांच कंपनियों ने रुचि दिखाई है। दो दिन पहले खोली गई तकनीकी बोली में इन कंपनियों के नाम सामने आए हैं। किस कंपनी को कोल खनन का जिम्मा मिलेगा, यह इसी महीने तय हो जाएगा। अगली प्रक्रिया के तहत इलेक्ट्रॉनिक नीलामी 19 अक्टूबर को शुरू की जाएगी।

कोयला मंत्रालय स्तर पर शुरू प्रक्रिया के संबंध में सूत्रों ने बताया कि बंधा में कोल खनन के लिए तीन व धिरौली कोल खनन के लिए दो कंपनियों ने रुचि दिखाई है। बंधा में कोल खनन के लिए अरविंदो रियॉलिटी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड, इमिल माइंस एंड मिनरल रिसोर्स लिमिटेड व अडानी इंटरप्राइजेज ने रुचि दिखाई है। जबकि धिरौली में हिंडालको व स्टे्रटटेक मिनरल रिसोर्स प्राइवेट लिमिटेड खनन के लिए तैयार है।

फिलहाल खनन के लिए कोल खदान किसे मिलती है, यह इस महीने में तय हो जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक बिड खुलने के बाद स्क्रीनिंग की प्रक्रिया चल रही है। 19 अक्टूबर से इलेक्ट्रॉनिक नीलामी की प्रक्रिया शुरू होगी, जिसे इसी महीने पूरी की जानी है। खनन के लिए कंपनी का नाम भी इसी महीने तय कर लिया जाएगा। फिलहाल घोषणा बाद में विशेष मौके पर किया जाएगा।

खदान शुरू होने की है लोगों को खबर
बंधा व धिरौली में खदान शुरू होने की स्थानीय लोगों को खबर है। यही वजह है कि इन गांवों की जमीन की खरीद फरोख्त शुरू हो गई है। रजिस्ट्री विभाग के अधिकारियों के मुताबिक हर रोज दो से तीन रजिस्ट्री केवल इन गांवों में हो रही है। साथ ही बड़ी संख्या में रजिस्ट्री के लिए एडवांस बुकिंग भी की गई है।

अभी प्रतिबंध लगाना मुमकिन नहीं
इधर, अधिकारियों के मुताबिक गांवों में जमीन की खरीद फरोख्त पर प्रतिबंध लगाना मुमकिन नहीं है। क्योंकि प्रशासन को अभी तक खदान के लिए जमीन अधिग्रहण संबंधित किसी भी प्रक्रिया की लिखित जानकारी नहीं है। खदानों को लेकर अभी लंबी प्रक्रिया बाकी है। अभी से प्रतिबंध लगाना अधिकारी मुनासिब भी नहीं मान रहे।