9 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादी करना चाहता था प्रेमी, प्रेमिका को था कुछ और मंजूर फिर परिवार के साथ मिलकर…

mp news: प्रेमिका ने परिवार के साथ मिलकर रची प्रेमी की हत्या की साजिश, पहले करंट लगाया और फिर पैर काटा।

2 min read
Google source verification
singrauli

girlfriend plans lover murder with family

mp news: मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के बरगवां थाना क्षेत्र में हुई युवक की हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए पुलिस ने चौंका देने वाला खुलासा किया है। युवक की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसकी ही प्रेमिका ने अपने परिवार के साथ मिलकर की थी। पुलिस के मुताबिक युवक प्रेमिका से शादी करना चाहता था लेकिन युवती की शादी कहीं और तय हो चुकी थी इसलिए उसने अपने परिवार के साथ मिलकर प्रेमी की हत्या की साजिश रची। पुलिस ने प्रेमिका के साथ ही परिवार के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

खेत में घायल मिला था युवक, अस्पताल में मौत

बरगवां थाना क्षेत्र के पोखरा गांव में 28 फरवरी की सुबह एक खेत में युवक खून से लथपथ हालत में घायल मिला था। युवक का एक पैर कटा हुआ था और शरीर पर बिजली के करंट व लाठियों के गहरे घाव थे। ग्रामीणों के द्वारा मिली सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल बैढ़न भेजा। हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। युवक की पहचान आजादपुर निवासी संदीप यादव (20) के रुप में हुई थी।

प्रेमिका ने मिलने बुलाया और मार डाला

पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक संदीप यादव का पोखरा गांव की रहने वाली पूजा पनिका नाम की युवती से प्रेम संबंध थे लेकिन पूजा की शादी कहीं और पर तय हो चुकी थी। संदीप प्रेमिका पूजा से शादी करना चाहता था और उस पर शादी का दबाव बना रहा था। इसी कारण पूजा ने अपने परिवार वालों के साथ मिलकर संदीप की हत्या की साजिश रची। प्लानिंग के तहत 27 फरवरी की रात को पूजा ने मिलने के लिए संदीप को अपने घर बुलाया। वहां पूजा की मां, भाई व चाचा ने संदीप को पकड़ लिया और पहले करंट लगाया और फिर कुल्हाड़ी से उसका पैर काटा था। आरोपियों को लगा कि संदीप मर चुका है इसलिए वो उसे खेत में फेंक गए थे। पुलिस ने पूजा पनिका के साथ ही उसकी मां, भाई व चाचा को गिरफ्तार कर लिया है।