15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा को मिली संजीवनी: खाते में आया नगर निगम अध्यक्ष पद, 26 मत प्राप्त कर देवेश निर्वाचित

कांग्रेस के शेखर को मिले 19 मत, एक मत हो गया निरस्तदेवेश इससे पहले रह चुके हैं पार्षद व एमआइसी सदस्य

2 min read
Google source verification
BJP: Municipal Corporation President, Devesh elected by 26 votes

BJP: Municipal Corporation President, Devesh elected by 26 votes

सिंगरौली. निकाय चुनाव में महापौर का पद हाथ से निकल जाने के बाद निराश भारतीय जनता पार्टी को नगर निगम अध्यक्ष पद के रूप में संजीवनी मिल गई है। शुक्रवार को आयोजित निर्वाचन प्रक्रिया में महापौर के अलावा सभी 45 वार्डों के पार्षदों ने मतदान किया। मतदान के बाद घोषित परिणाम में भाजपा समर्थित प्रत्याशी देवेश पाण्डेय को कुल से 26 मत मिले। जबकि कांग्रेस समर्थित प्रतिद्वंदी प्रत्याशी शेखर सिंह को केवल 19 मत प्राप्त हुए। एक मत निरस्त कर दिया गया।

अटल सामुदायिक भवन बिलौंजी में निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब तक लगाई जा रही है। सभी कयासबाजी पर विराम लग गया है। नगर निगम अध्यक्ष पद को लेकर चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद से ही भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों को लेकर कयासबाजी चल रही थी। भाजपा की ओर से देवेश पाण्डेय व कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में शेखर सिंह का नाम पहले से ही तय माना जा रहा था।

भाजपा के पार्षदों को तोड़ कर कांग्रेस अध्यक्ष पद अपने खाते में लाएगी। इस कयासबाजी का परिणाम की घोषणा के साथ ही पटाक्षेप हो गया। भाजपा अपने पार्षदों को सुरक्षित करने में सफल रही। तमाम कोशिशों के बावजूद कांग्रेस जोड़-तोड़ में सफल नहीं हो पाई। भाजपा समर्थित विजेता पार्षदों की संख्या 23 रही। यही मजबूत पहलू रहा।

पूर्व पार्षद और एमआइसी सदस्य रह चुके हैं देवेश
नवनिर्वाचित अध्यक्ष देवेश पाण्डेय नगर निगम के इससे पहले के कार्यकाल में पूर्व पार्षद रह चुके हैं। उन्हें बतौर सदस्य एमआइसी में भी शामिल किया गया था। जाहिर सी बात है कि इससे नवनिर्वाचित अध्यक्ष के लिए दायित्वों के निवर्हन में आसानी होगी। निगम को उनके अनुभवों को भी लाभ मिलेगा।

अपील समिति के सदस्य निर्विरोध निर्वाचित
नगर निगम के प्रथम सम्मिलन में अपील समिति के चार सदस्य निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। पीठासीन अधिकारी एवं कलेक्टर राजीव रंजन मीना द्वारा अपील समिति के निर्विरोध निर्वाचित चारों सदस्यों के नाम की घोषणा की। पीठासीन अधिकारी एवं कलेक्टर की घोषणा के मुताबिक अनिल कुमार वैश्य, नीलू कुमारी, रामनरेश साह व शिवशंकर प्रसाद को अपील समिति के सदस्य के तौर पर निर्वाचित किया गया।