
CbSE 12th result declared, bhavana Tops in singrauli
सिंगरौली। विंध्याचल परियोजना के डीपीएस विंध्यनगर के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसइ के घोषित 12वीं के नतीजों में सर्वाधिक अंक हासिल कर ऊर्जांचल में टॉप किया। विद्यालय की भावना और सुभाषिनी सिंह ने 96.6 प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय एवं ऊर्जांचल में प्रथम स्थान अर्जित किया। विद्यालय के 30 छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किए हैं। यह एक रेकार्ड है। प्राचार्य डॉ. जनार्दन पाण्डेय ने बताया कि इस वर्ष कक्षा 12 वीं के परीक्षा परिणाम में 194 छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए थे। इसमें सर्वाधिक 96.6 प्रतिशत रहा।
विद्यालय के 30 छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक, 80 छात्र-छात्राओं ने 75 से 90 प्रतिशत के बीच एवं 57 छात्र-छात्राओं ने 60 से 74 प्रतिशत के बीच अंक अर्जित कर एक रेकार्ड कायम किया। विद्यालय के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्राचार्य ने शुभकामनाएं दी है। उन्होंने इसका श्रेय अभि भावकों एवं विद्यालय के शिक्षकों को देते हुए छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की है।
विज्ञान में शाद एवं वाणिज्य में संजय रहे अव्वल
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के कक्षा 12 वीं के घोषित नतीजे में एनटीपीसी विन्ध्याचल के डी-पॉल विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शत-प्रतिशत सफलता हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। परीक्षा परिणाम में विद्यालय के कक्षा 12 वीं विज्ञान संकाय में 95 अंकों के साथ शाद खान अव्वल रहे। वाणिज्य संकाय में 91.6 अंक अर्जित कर संजीव कुशवाहा ने प्रथम स्थान हासिल किया है। विद्यालय के प्राचार्य फादर चाल्र्स केसी ने बताया कि विज्ञान संकाय में इस वर्ष 25 छात्र-छात्राएं परीक्षा में सम्मिलित हुए थे। इसमें सभी उत्तीर्ण हुए।
श्रद्धा शाह को द्वितीय स्थान
विज्ञान संकाय में 95 अंकों के साथ शाद खान को प्रथम स्थान, 91.4 अंकों के साथ श्रद्धा शाह को द्वितीय स्थान, 91.2 अंकों के साथ हर्षदीप सिंह को तृतीय स्थान एवं 90.6 अंकों के साथ अमित कुमार तिवारी को चौथा स्थान हासिल हुआ है। विज्ञान संकाय में चार छात्रों ने 90 से अधिक अंक, सात छात्रों ने 80 से 90 प्रतिशत के बीच, 11 छात्रों ने 70 से 80 प्रतिशत के बीच अंक अर्जित किया है। वहीं वाणिज्य संकाय में विद्यालय के सम्मिलित 36 छात्र-छात्राओं में सभी उत्तीर्ण घोषित हुए हैं। वाणिज्य संकाय में 91.6 अंकों के साथ संजीव कुशवाहा ने विद्यालय में टाप किया। वहीं 90.8 अंकों के साथ सिद्धार्थ एम नायर को द्वितीय स्थान, अब्दुल हादी को 90 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है।
ये हैं जिले के टॉपर
- भावना 96.6
- सुभाषिनी सिंह 96.6
- आशा पाण्डेय 96.2
- श्याम शुभम 95.4
- अशिता सिंह 95.2
- किरण 94.6
- मीता मालविया 94.2
- लवान्या सिंह 93.4
- संचित गुप्ता 93.4
- प्रणव पटेरिया 93
- सौम्याजीत जायसवाल 93
- राहुल कुमार साह 92.8
- यश प्रकाश दुबे 92.8
- मैत्रीय मिश्रा 92.6
- अनुष्का सिंह 92.2
- नवीना सिंह 91.8
- राहुल पाण्डेय 91.8
- श्रेयश पाण्डेय 91.6
- हर्षजीत राय 91.4
- दिगम्बर चौहान 91.2
- प्रतिभा मालविया 91.2
- उत्कर्ष सिंह 91.2
- सत्यम सिंह चौहान 91
- सुजीत कुमार शाह 90.8
- मनुल सिंह परिहार 90.6
- आकांक्षा यादव 90.6
- अरूणिमा दीक्षित 90.4
- प्रवीण कुमार यादव 90.2
- अंजना गोस्वामी 90
- प्रियंका यादव को 90
Published on:
27 May 2018 01:42 pm
बड़ी खबरें
View Allसिंगरौली
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
