यहां है नक्सल भय
सिंगरौली विधानसभा क्षेत्र में छत्तीसगढ़ सीमा वाले गांवों के बूथ विशेष क्रिटिकल श्रेणी में शामिल हैं। इनमें गांव करौटी, औरगाई, पिपराकुंद, बरदघटा, चरगोड़ा, गोभा, बरहपान, हर्रहवा, अमहरा, उर्ती, छतकरम, झाझीटोला, सेमरिया, मकरोहर व सरईझर शामिल हैं। चुनाव विभाग ने इनमें से हर्रहवा, गोभा व चरगोड़ा गांवों के तो लगभग पूरे बूथों को ही इस श्रेणी में माना है। खुद चुनाव विभाग व जिला प्रशासन का नजरिया कहता है कि इन गांवों के बूथों पर शांतिपूर्ण मतदान कराना आसान काम नहीं है।