25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Singrauli / पुलिस ने जिंदा कारतूस और कट्टा के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस ने जिंदा कारतूस और कट्टा के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

अपराधियों के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान: राहगीरों को धमका रहा था आरोपी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिंगरौली

•

image

Anil Singh Kushwaha

•

Updated: 15 Oct 2018, 2:37 AM IST

police-arrested-the-accused-with-live-cartridge-and-katta

police-arrested-the-accused-with-live-cartridge-and-katta

सिंगरौली. विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मोरवा पुलिस ने आज पुन: 12 बोर के देसी कट्टे एवं जिंदा कारतूस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार नगर निरीक्षक नरेंद्र सिंह रघुवंशी के निर्देशन में पुलिस बल को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की एक व्यक्ति झिगुरदाह शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के सामने रोड पर आने जाने वाले लोगों को कट्टा दिखाकर धमका रहा है, जिस पर पुलिस बल द्वारा घेराबंदी कर उक्त आरोपी को पकड़ा गया।

कोर्ट में पेश कर भेजा जेल
आरोपी का नाम पप्पू बैगा (38) पिता बलराम बैगा निवासी झिगुरदाह बस्ती थाना मोरवा है। आरोपी को धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। सूत्रों के अनुसार ज्ञात हुआ है कि पप्पू बैगा डीजल चोरी एवं कबाड़ चोरी के मामलों में अपने साथियों के साथ संलिप्त रहता है।

इधर, छह वारंटियों को पुलिस ने पकड़ा
विधानसभा निर्वाचन के मद्देनजर अन्तर्राज्यीय वारंट तामीली टीम सिंगरौली द्वारा 6 वारंट अभी तक तामील किए गए हैं। जिसमें रत्नेश प्रजापति पिता भुल्लन प्रजापति निवासी भभौरा थाना चकिया जिला चंदौली यूपी, मुख्तार अहमद पिता मुनव्वर अली निवासी राजगढ़ थाना मडिय़ान जिला मिर्जापुर यूपी, मदन गोपाल पाठक पिता भानुदत्त पाठक निवासी जलालपुर माफी थाना चुनार जिला मिर्जापुर, भुल्लन प्रजापति पिता रामस्वरूप प्रजापति निवासी भभौरा थाना चकिया जिला चंदौली यूपी,जमीला बेगम पिता इस्लाम मोहम्मद निवासी पोखरा थाना बम्हनी, इस्लाम मोहम्मद पिता फत्ते खान निवासी पोखरा थाना बम्हनी जिला सोनभद्र यूपी शामिल हैं। उक्त टीम में उपनिरीक्षक शिवपूजन मिश्रा, जीपी कुशवाहा, एचसी जयराम गुप्ता, रामायण द्विवेदी, आरक्षक विकेश सिंह, नरेंद्र यादव शामिल रहे।