सिंगरौली. सिटी कोतवाली क्षेत्र के कचनी मोड़ स्थित नो एंट्री में घुसा ट्रेलर वाहन चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया। जिससे किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे। तभी रास्ते में किशोरी ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजनों ने घटना का विरोध कर मुआवजा की मांग करने लगे। एसडीएम व कोतवाली पुलिस की समझाइश के बाद परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराया।