आरोपियों ने कई वारदात को दिया अंजाम
मोरवा टीआई नरेंद्र सिंह रघुवंशी ने बताया कि यह दोनों आरोपी जयंत एवं निगाही की चेन स्नेचिंग वारदातों में भी शामिल रहे हैं, जिसकी जांच की जा रही है। वहीं आरोपी अजय तिवारी एनसीएल अमलोरी परियोजना में कार्यरत है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है, साथ ही अपराध में इस्तेमाल की गई बाइक एमपी 04 एमजेड 9407 भी पुलिस ने जब्त कर ली गई है। हादसे में घायल हुई महिला प्रभा सिंह का इलाज अस्पताल में चल रहा है।