19 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ACL, NTPC ठेकेदार पर लाखों की कर चोरी का आरोप, एबी की छापेमारी में मिले कई महत्वपूर्ण दस्तावेज

-55 लाख के कर की चोरी का आरोप, 20 लाख सरेंडर

2 min read
Google source verification
Commercial tax department raid on ACL NTPC contractor house

Commercial tax department raid on ACL NTPC contractor house

सिंगरौली. सतना वाणिज्य कर विभाग के एंटी एवीजन ब्यूरो ( एबी) की टीम की ACL, NTPC के ठेकेदार के घर पर छापेमारी से पूरे जिले में हड़कंप मच गया। थोड़ी ही देर में यह सूचना पूरे शहर में फैल गई। खास तौर से एसीएल व एनटीपीसी से जुड़े लोगों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। अन्य ठेकेदार व कारोबारी भी सकते में हैं। वैसे एसीएल व एनटीपीसी के जिस ठेकेदार के घर पर छापेमारी हुई है उन पर 55 लाख रुपये के कर चोरी का आरोप है। छापेमारी की यह कार्रवाई जबलपुर के संयुक्त आयुक्त सुनील मिश्र के निर्देश पर की गई।

राज्यकर अधिकारी के अनुसार ठेकेदार अपने जंयत स्थिति आवास से मेसर्स सर्वेश्वरी इंटरप्राइजेज नामक फर्म चला रहा था। फर्म संचालक ठेकेदार पर एनटीपीसी और एनसीएल में सर्विस प्रोवाइड करने के बाद भी 55 लाख रुपये की कर का आरोप है। ऐसे में एबी की टीम ने सोमवार की दोपहर डेढ़ बजे जयंत में दबिश दी। इसके बाद टीम ने लगभग 6 घंटे तक फर्म के रिकार्ड खंगाले। राज्यकर अधिकारी ने बताया कि टैक्स चोरी के मामले में ठेकेदार के खिलाफ जीएसटी की धारा 67(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। फर्म संचालक ने छापेमारी की दौरान ही 20 लाख सरेंडर कर दिए।

घटना के बाबत बताया जाता है कि फर्म के जरिए बड़ी-बड़ी कंपनियों में खराब मशीनों की रिपेयरिंग और खराब उपकरणों को बदलने का कार्य किया जा रहा था। फर्म संचालक ने वित्तीय वर्ष 2017 से 2021 तक का रिटर्न फाइल नहीं किया। एबी की टीम ने जांच के दौरान कर अपवंचन पाए जाने पर फर्म संचालक के ऊपर प्रारंभिक पड़ताल के बाद 55 लाख की टैक्स चोरी का एसेंसमेंट किया है। राज्यकर अधिकारी ने बताया कि 4 साल के दौरान कंपनियों को कितनी सर्विस प्रोवाइड की गई, टीम इस पूरे मामले की बारीकी से जांच करेगी।

आईबी टीम ने मंगलवार को एनसीएल और एनटीपीसी समेत अन्य कंपनियों में मशीनरी सप्लाई के रिकार्डों की जांच की। एबी के सहायक आयुक्त ने बताया कि रिकार्डों की जांच कर यह पता लगाया जा रहा है कि ठेकेदार ने मशीनों की रिपेयरिंग और उपकरण को बदलने में कंपनियों से कितनी राशि अर्जित की। इसी आधार पर फाइनल लाइबिलिटी तय होगी।

जांच टीम में राज्यकर अधिकारी नवीन दुबे, विकास अग्रवाल, विजय पांडेय, वैढऩ वृत की करूणा माथुर समेत 20 सदस्य शामिल थे।

कोट

"मेसर्स सर्वेश्वरी इंटरप्राइजेज जयंत के ठेकेदार के खिलाफ कर चोरी के मामले में दबिश दी गई थी ताकि संबंधित रिकार्डों का सत्यापन किया जा सके। प्रारंभिक जांच में 55 लाख की टैक्स की चोरी पकड़ी गई है। ठेकेदार ने कार्रवाई के पहले ही दिन 20 लाख सरेंडर कर दिए हैं।"-अमित पटेल, असिस्टेंट कमिश्नर, आईबी सतना