19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

निर्माणाधीन मकान की गिरी छत, मलबा में दबे दो श्रमिक, एक की मौत

एक को घायल अवस्था में निकाला गया बाहर, उपचार के लिए भेजा अस्पताल ....

2 min read
Google source verification
construction house collapsed, two worker buried under debris, one dead

construction house collapsed, two worker buried under debris, one dead

सिंगरौली. मोरवा थाना क्षेत्र के मेढ़ौली छठ घाट वार्ड 9 में शुक्रवार की दोपहर निर्माणाधीन मकान का छत गिरने से दो श्रमिक मलबे में दब गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक को बाहर निकालकर घायल अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। वहीं दूसरा श्रमिक मलबा और सरिया के बीच फंसा था। जिससे उसकी मौत हो गई। घंटों मशक्कत के बाद शव को बाहर निकालकर पुलिस जांच में जुटी है।

पुलिस के मुताबिक छठ घाट के समीप प्रवीण बंसल के मकान का निर्माण ठेकेदार राजेश वैश्य द्वारा कराया जा रहा था। दूसरी मंजिल की ढलाई हो चुकी थी। जिसकी सेटरिंग निकालने का कार्य चल रहा था। सेटरिंग निकालते समय छत भरभरा कर गिर गया। जिसमें देवधारी सिंह पिता धीर सिंह उम्र 21 वर्ष व राजेंद्र वैश्य पिता मोहनलाल वैश्य उम्र 35 वर्ष निवासी मनिहारी दोनों श्रमिक दब गए। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना तत्काल मोरवा पुलिस को दी।

मौके पर थाना प्रभारी अशोक सिंह परिहार दल बल सहित घटना स्थल पर पहुंचे। जहां मलबे में दबे श्रमिकों को बाहर निकालने का कार्य शुरू हुआ। कुछ ही देर में मलबे में दबे देवधारी सिंह को सुरक्षित बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। जबकि राजेन्द्र वैश्य लोहे की सरिया के बीच में फंसा था और उस पर मलबे का ढेर पड़ा था। जिससे उसकी मौत हो गई।

शव को निकालने चार घंटे तक चला रेस्क्यू
पुलिस ने बताया कि राजेंद्र वैश्य का शव निकालने के लिए करीब चार घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया है। रेस्क्यू में सरिया काटकर शव को बाहर निकाला गया। प्राथमिक अनुमान के मुताबिक बताया गया कि उसकी मौत घटना के कुछ ही देर बाद हो गई थी। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

मौत की खबर सुनकर घर में मचा कोहराम
शुक्रवार की सुबह राजेन्द्र वैश्य घर से मजदूरी करने के लिए मोरवा गया था। दोपहर बाद जब युवक की मौत की खबर घर पहुंची तो परिजन दहाड़ मारकर रो पड़े। रोते बिलखते परिजन घटनास्थल पहुंचे। जहां युवक का शव देखकर फूट-फूटकर रोने लगे। घटना का मंजर देखकर प्रत्यक्षदर्शियों के भी रोंगटे खड़े हो गए। उधर गांव में युवक की मौत की सूचना पर सन्नाटा पसर गया। हालांकि पुलिस ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

पूर्व में इस तरह की हो चुकी है घटना
इस तरह की घटना दो माह पहले मोरवा क्षेत्र में पूर्व में हो चुकी है। यह दूसरी घटना है। अभी हाल ही में नगर निगम आयुक्त ने मोरवा में भ्रमण कर चल रहे अवैध निर्माण को रोकने व कार्रवाई करने का निर्देश अधिकारियों को दिया है। अधिकारियों के निर्देश को दरकिनार कर स्थानीय लोग निर्माण कर रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ निगम की ओर से कार्रवाई की जाए।