
construction of Gajra-Behra railway overbridge with Bargawan
सिंगरौली. प्रसूता को लेकर एंबुलेंस स्वास्थ्य केंद्र बरगवां के लिए तेजी से आ रही थी लेकिन महज एक किलोमीटर पहले ही वाहन पर ब्रेक लग गया। वजह बना बरगवां रेलवे क्रॉसिंग का बंद होना है। आलम यह था कि प्रसूता दर्द से कराह रही थी और परिजन लाचार थे। उनका सब्र तो तब टूट गया, जब एक मालगाड़ी निकलने के बाद फाटक पर मौजूद कर्मी ने बताया कि अभी एक और गाड़ी आने वाली है। फाटक उसके बाद खुलेगा।
बरगवां रेलवे क्रॉसिंग पर इस तरह का नजारा आए दिन देखने को मिल जाता है। बरगवां में रेलवे क्रॉसिंग में फ्लाईओवर नहीं होने से इसके अलावा जाम की समस्या वहां पूरे दिन देखी जा सकती है। हर आधे घंटे पर बंद होने वाला रेलवे क्रॉसिंग का फाटक न केवल जाम की समस्या का कारण बनता है। बल्कि एंबुलेंस जैसे दूसरे वाहनों के लिए भी आए दिन परेशानी की वजह बनता है। समस्या से वाकिफ जिले के जनप्रतिनिधि व अधिकारी उदासीन रवैया अपनाए हुए हैं। वर्षों पुरानी इस समस्या पर गौर नहीं फरमाने से जनता जूझ रही है।
राज्य बजट में मिली है मंजूरी
रेलवे क्रॉसिंग पर फ्लाईओवर बनाने को लेकर राज्य सरकार ने अपनी सहमति दे दी है। राज्य बजट में इसे शामिल भी किया गया है, लेकिन उदासीनता के चलते सारी कवायद केवल मंजूरी तक ही सीमित है। जबकि निर्माण संबंधित अभी पूरी प्रक्रिया बाकी है। जाहिर सी बात है कि अभी जनता को समस्या कई महीनों तक झेलना पड़ेगा।
दो दर्जन से अधिक ट्रेन गुजरती है
इस रेलवे क्रॉसिंग से दिन भर में दो दर्जन से अधिक यात्री व मालगाड़ी गुजरती हैं। ऐसे में ज्यादातर समय यह फाटक बंद ही रहता है और वहां लंबा जाम लग जाता है। इधर जनप्रतिनिधियों का कहना है कि कोशिश जारी है। जल्द ही परिणाम देखने को मिलेगा।
Published on:
17 Oct 2021 11:02 pm
बड़ी खबरें
View Allसिंगरौली
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
