2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिंगरौली में उल्टी – दस्त का कहर, उपचार न मिलने से दो आदिवासियों की मौत

दो दर्जन से अधिक भर्ती, चार गंभीर जिला अस्पताल रेफर, गांव में दहशत का माहौल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिंगरौली

•

image

Vedmani Dwivedi

•

Updated: 1 Aug 2018, 2:20 PM IST

died from diarrhea and vomiting

died from diarrhea and vomiting

सिंगरौली. सरई क्षेत्र के पोखरी टोला गांव में उल्टी - दस्त से चाचा-भतीजे की मौत हो गई। वहीं दो दर्जन से अधिक बीमार आदिवासी परिवार को उपचार के लिए सीएचसी सरई व जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

सोमवार को एक ही परिवार में उल्टी-दस्त का प्रकोप शुरू हो गया। शाम ढलने के बाद सुमेर सिंह (20) पिता महावीर सिंह और रमेश सिंह (32) पिता लाखन सिंह ने भी दम तोड़ दिया। हालात बिगड़ते देख बीएमओ डॉ. सीएल सिंह ने बीमार लोगों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सरई में भर्ती कराया।

वहीं चार अन्य की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उल्टी-दस्त से हुई चाचा-भतीजे की मौत के बाद पोखरी टोला गांव के लोग दहशत में हैं। सीएमएचओ डॉ.आरपी पटेल ने उल्टी-दस्त से दो आदिवासी लोगों की मौत की पुष्टि की है।

सरई क्षेत्र के पोखरी टोला गांव में उल्टी-दस्त से दो आदिवासियों की हुई मौत स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही बयां कर रही है। आरोप है कि उक्त टोले में स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं पहुंची हैं और न ही मौसमी बीमारी से निपटने के लिए जन जागरूकता कार्यक्रम किया गया।

ग्रामीणों ने बताया है कि दूषित पानी को शुद्ध करने ब्लीचिंग पावडर, क्लोरोक्विन जैसे दवाइयां नहीं दी गई हैं। स्वास्थ्य महकमा कागजी घोड़ा दौड़ाकर अपने जिम्मेदारियों का खानापूर्ति कर ले रहा है।

यही वजह है कि आदिवासी अचलों में लोग उल्टी-दस्त का शिकार हो रहे हैं।

अस्पताल में इन पीडि़तों का चल रहा इलाज
पोखरी टोला गांव में उल्टी-दस्त से पीडि़तों में शामिल जगधारी सिंह (35) पिता सुमेर सिंह, रंग भान सिंह (34) पिता देवमन सिंह, सोनमती (30) पति रंगभान सिंह, श्याम कली(13) पिता रंगभान सिंह, गांगी सिंह (50) पति देवमन सिंह, पार्वती सिंह (50) पति मनमोहन सिंह, दाउ सिंह (3) पिता रंग भान सिंह, रामकली सिंह (30) पति रमेश सिंह, बाघोलन सिंह (30) पिता सुमेर सिंह, सूरज सिंह (2) पिता महेश सिंह, रोहित सिंह (3) पिता प्रमोद सिंह, सुखराज सिंह (20) पिता इंद्रपाल सिंह, मंगली सिंह (50) पति इंद्र पाल सिंह सहित दर्जनभर अन्य पीडि़तों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
..............
उल्टी-दस्त से दो आदिवासियों की हुई मौत के बाद बीएमओ सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर गई थी। पीडि़तों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है।
डॉ. आरपी पटेल, सीएमएचओ सिंगरौली