20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्वास्थ्य विभाग के जिन अधिकारियों पर है करोड़ों के घोटाले का आरोप उनकी फिर से कर दी गई पदस्थापना

सिविल सर्जन के बाद फर्मासिस्ट संजय सिंह ने भी संभाला पदभार , तत्कालीन कलेक्टर ने करोड़ों के दवा घोटाले के आरोप में दर्ज करवाया था कोतवाली में मामला

2 min read
Google source verification
District Hospital Singrauli Health Department

District Hospital Singrauli Health Department

सिंगरौली। तत्कालीन कलेक्टर शिवनाराण सिंह चौहान ने जिला अस्पताल के जिन दो अधिकारियों पर दवा खरीदी घोटाले को लेकर कार्रवाई की थी, उन दोनों की फिर से वापसी हो गई है। दोनों को पुराने पदस्थापना स्थान पर ही पदस्थ किया गया है। पहले सिविल सर्जन डॉ. के.एल पाण्डेय की वापसी हुई। चंद दिनों में वाद फर्मासिस्ट ग्रेड - २ संजय सिंह की भी वापसी हो गई है। इनकी वापसी को लेकर लोग अचंभित हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों के साथ ही आम लोगों में इनके रसूख की जमकर चर्चा हो रही है।
उल्लेखनीय है कि करीब वर्ष भर पहले तत्कालीन कलेक्टर शिवनारायण ङ्क्षसह चौहान ने जिला अस्पताल में स्थानीय स्तर पर खरीदी गई दवा की जांच कमेटी बनाकर कराई थी। जिसमें करीब डेढ़ करोड़ से ज्यादा की गड़बड़ी सामने आई थी। इसी मामले को लेकर जिला अस्पताल के तत्कालीन सिविल सर्जन डॉ. के एल पाण्डेय एवं फर्मासिस्ट ग्रेड - २ संजय सिंह पर कलेक्टर ने कोतवाली थाने में धोखाधड़ी एवं सरकारी राशि के गबन के तहत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कराया था। इसके बाद से दोनों महीनों फरार रहे।

विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की हमदर्दी
कलेक्टर ने इन दोनों पर कार्रवाई की लेकिन विभाग की ओर से कार्रवाई नहीं की गई। भोपाल में बैठे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की इन पर हमदर्दी बनी रही। यही वजह रही कि इन पर विभागीय कार्रवाई नहीं हुई। कलेक्टर शिवनारायण ङ्क्षसह चौहान के सिंगरौली से जाते ही डॉ. के.एल. पाण्डेय एवं फर्मासिस्ट संजय सिंह फिर से जिला अस्पताल में अपनी पैठ जमाने में जुट गए। अंतत: दोनों की वापसी भी हो गई।

ग्रेड - 1 फर्मासिस्ट को हटाया
संजय सिंह फर्मासिस्ट ग्रेड - 2 है। लेकिन उसका रसूख ऐसा है कि जिला अस्पताल में उसकी पदस्थापना के लिए सीएमएचओ आर.पी.पटेल ने वहां पदस्थ ग्रेड - 1 फर्मासिस्ट वेद प्रकाश कुशवाहा को हटा दिया। 20 जून को सीएमएचओ के यहां से जारी आदेश में कहा गया है कि वेद प्रकाश कुशवाहा फार्मासिस्ट ग्रेड - 1 को निर्देशित किया जाता है कि क्रय शाखा का समस्त प्रभार संजय सिंह परिहार फार्मासिस्ट ग्रेड - 2 को सौंप कर अपने मूल पदस्थापना स्थल पर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें।