13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोयला लोडिंग के लिए जल्द ही व्यवस्था बनेगी बेहतर

निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने दिया निर्देश ....

2 min read
Google source verification
GM of West Central Railway inspects Jabalpur-Singrauli rail section

GM of West Central Railway inspects Jabalpur-Singrauli rail section

सिंगरौली. पश्चिम मध्य रेल के महाप्रबंधक शैलेन्द्र कुमार सिंह ने मुख्यालय के प्रमुख विभागाध्यक्षों के साथ बुधवार को जबलपुर-सिंगरौली रेलखंड का विंडो (खिड़की) निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने इस रेलखंड में स्थित स्टेशनों, रेल पुलों, रेल पथ, ओएचई व सिग्नल प्रणाली का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बरगवां रेलवे स्टेशन पर चल रहे कार्य को तेजी के साथ पूरा करने का निर्देश दिया।

जबलपुर-सिंगरौली रेलखंड के बाद महाप्रबंधक ने मुख्य प्रशानिक अधिकारी (निर्माण), मंडल रेल प्रबंधक जबलपुर, मुख्य ट्रैक अभियंता सहित अन्य अधिकारियों के साथ महाप्रबंधक ने कटनी-सिंगरौली दोहरीकरण लाइन के निरीक्षण को लेकर उस रूट की ओर से रूख किया। इस रेल खंड पर दोहरीकरण रेल लाइन के कार्य के प्रगति को देखा एवं कार्य की गुणवत्ता का जायजा, सामग्री सहित अन्य विषय पर चर्चा की। इन सभी कार्य की प्रगति के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

अधिकारियों से चर्चा के दौरान निर्माण में शेष कार्यों को शीघ्र पूरा करने के आवश्यक निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। गौरतलब है कि कटनी-सिंगरौली रेल खंड के दोहरीकरण कार्य 257 किलोमीटर में चल रहा है। इसकी कुल लागत 1763 करोड़ रुपए है। मई महीने तक 40 किमी (मझोली-गोण्डावली 15 किमी, कटंगीखुर्द-सल्हाना 18 किमी व गोण्डावली-महदेईया 07 किमी) कमीशन हो गया है। जबकि जून में 08 किमी (कटंगी खुर्द-न्यू कटनी जंक्शन) कमीशन हो पाया है।

इस प्रकार कटनी -सिंगरौली रेल खंड पर अभी तक कुल 48 किमी का कमीशन हो चुका है। पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा वर्ष 2021-22 में दोहरीकरण रेल लाइन का कार्य महदेईया-सिंगरौली (06 किमी), मझौली-देवराग्राम (08 किमी), सल्हाना-पिपरियाकला-खन्नाबंजारी (21 किमी), गजराबहरा-सराईग्राम (10 किमी) व मड़वासग्राम-निवासरोड़ (17 किमी) में कार्य को गति देने के लिए आवश्यक निर्देश दिया गया। इस वर्ष पमरे द्वारा इस रेल खण्ड पर दोहरीकरण के कुल 62 किमी और कार्य को पूरा करने का लक्ष्य है।

छोटे-बड़े पुलों का भी किया निरीक्षण
महाप्रबंधक ने न्यू कटनी से लेकर सिंगरौली के बीच तीव्र गति से रेल लाइन दोहरीकरण के कार्य का जायजा लेते हुये इस रेल लाइन पर बड़े एवं छोटे पुलों का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बरगवां स्टेशन पर गुड्स लोडिंग प्लेटफार्म के कार्य को तेज गति से समाप्त करने के आवश्यक निर्देश दिया। ताकि यहां से कोयला की लोडिंग को बढ़ावा देने के लिए इस कार्य को तीव्र गति से किया जाना चाहिए। सिंगरौली स्टेशन से गोरबी वाय कनेक्शन साइडिंग को जोडऩे के लिए कार्य में तेजी लाने के लिए दिशा-निर्देश दिया गया। इस साइडिंग से जुड़ जाने से लोडिंग में काफी इजाफा होगा।

मल्टीपल लोको चलाने का निर्देश
कटनी-सिंगरौली रेलखंड उच्च ग्रेडेड वाला सेक्शन है। इसलिए रेलखंड पर गाडिय़ों का स्टेरॉलिंग न हो। इसका विशेष ध्यान देने की जरूरत है। कहा कि ये सिंगल रेल लाइन रेल खंड है और स्टेरॉलिंग न हो और ट्रेन संचालन बाधित न हो। इसके लिए मल्टीपल लोको ही चलाया जाए। मेजर यार्ड मुख्यत: एनकेजे, कटनी एवं सतना में कोचिंग लोको की अतिरिक्त व्यवस्था पहले से ही उपलब्ध रखें। जिससे गाडिय़ों के डिटेंशन न हो और जरूरत पडऩे पर जल्द से जल्द लोको भेजें जा सकें। इसके अलावा डुबरिकला से जोबा रेल खंड पर चल रहे। आइबीएस के कार्य को देख और आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि इस सेक्शन पर ऑटो ब्लॉक सिग्नल लगाने के प्रस्ताव पर भी विचार करे।