10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

70 हजार वर्ग मीटर में बनेगा इको पार्क

गृह मंत्री अमित शाह ने ई-माध्यम से किया शिलान्यास ....

2 min read
Google source verification
Home Minister Amit Shah lays foundation stone of Eco Park at Bina of NCL

Home Minister Amit Shah lays foundation stone of Eco Park at Bina of NCL

सिंगरौली. एनसीएल की बीना परियोजना में ७० हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में प्रस्तावित इको पार्क का गृह मंत्री अमित शाह ने ई-माध्यम से शिलान्यास किया। साथ ही उन्होंने एनसीएल की विभिन्न परियोजनाओं में वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की। ई-माध्यम से अभियान के हुए शुभारंभ के मौके पर कोयला एवं खान मंत्री प्रह्लाद जोशी भी उपस्थित रहे। वैश्विक महामारी के चलते कार्यक्रम का आयोजन वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया।

एनसीएल में वृक्षारोपण अभियान शुरुआत के साथ 80 हजार से अधिक पौधौं का रोपण व 20 हजार से अधिक फलदार पौधों का वितरण किया गया। कोयला कंपनी के मुख्यालय में सीएमडी प्रभात कुमार सिन्हा, सीधी सांसद रीती पाठक, एनसीएल के निदेशक तकनीकी संचालन गुणाधर पांडेय, निदेशक कार्मिक बिमलेन्दु कुमार, निदेशक तकनीकी परियोजना एवं योजना डॉ. अनिन्दय सिन्हा, निदेशक वित्त राम नारायण दुबे सहित श्रमिक एवं अधिकारी संघ के पदाधिकारी, मुख्यालय के विभागाध्यक्ष सहित अन्य ने मुख्यालय परिसर में पौधरोपण किया।

पौधरोपण के बाद सीएमडी ने बताया कि बीना परियोजना में जिस इको पार्क का शिलान्यास किया गया है। उसका अनुमानित क्षेत्र करीब 70 हजार वर्ग मीटर है। इको पार्क में स्थित जलाशय की क्षमता करीब 210 हजार घन मीटर है। इसे 2023 तक पूरी तरह तैयार कर लिया जाएगा। कहा कि अभियान के शुभारंभ के मौके पर करीब 80 एकड़ भूमि में 80 हजार से अधिक पौधौं का रोपण व 20 हजार से अधिक फलदार पौधों का वितरण किया गया है।

एनसीएल परिक्षेत्र के पर्यावरण, परिस्थितिकी तंत्र व स्थानीय जीव-जंतुओं के संरक्षण व संवर्धन को ध्यान में रखते हुए यह अभियान शुरू किया गया है। बताया गया कि अभियान के तहत बांस, करंज, बहेरा, नीम, अर्जुन, आंवला, सागौन, कचनेर, खमेर, सिरिस, सुबबुल, जंगल जलेबी, चटिम, अमलतास, महुआ, जामुन, आम, अमरुद, गुलमोहर, चिरोल, अकासिया, अशोक व पेंडुला के पौधे लगाए गए हैं। साथ ही आम, अनार, नींबू, आंवला, पपीता, अमरूद, केला, जामुन व कटहल जैसे फलदार पौधों का वितरण किया गया है। कहा कि पौधरोपण का यह क्रम जारी रहेगा।