
Instruction of Singrauli Collector, Anganwadi worker bring nutritious to house
सिंगरौली. छह महीने से लेकर तीन वर्ष तक के बच्चों और गर्भवती महिलाओं को पोषक आहार उपलब्ध कराने के लिए टेक होम राशन व रेडी टू ईट की व्यवस्था की गई है। कलेक्टर केवीएस चौधरी के निर्देश पर महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को इसकी जिम्मेदारी दी गई है।
महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रवेश मिश्रा के मुताबिक लॉकडाउन के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र की सेवाओं से संबद्ध हितग्राहियों के लिए व्यवस्थाएं शुरू की गई हैं। लॉक डाउन में बच्चों को मिलने वाले नाश्ता व गर्म भोजन की व्यवस्था प्रभावित होने के कारण स्थानीय स्तर पर हाट कुक भोजन प्रदाय व्यवस्था के तहत स्वयं सहायता समूह के माध्यम से ताजा पका नाश्ता भोजन थर्ड मिल के स्थान पर गुणवत्ता युक्त रेडी टू ईट पूरक पोषण आहार का प्रदाय किया जा रहा है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी के मुताबिक कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं हितग्राहियों को घर-घर टेक होम राशन पूरक पोषण आहार उपलब्ध कराने के साथ ही उनके घरों के सदस्यों के स्वास्थ्य की जानकारी भी प्राप्त कर रही हैं। स्वास्थ्य विभाग की कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर ग्रामीणों को स्वास्थ्य शिक्षा देने का कार्य किया जा रहा है। कोरोना से बचाव के लिए घर में रहने, हाथ धोने व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने को लेकर जागरूक किया जा रहा है।
Published on:
08 Apr 2020 10:02 pm
बड़ी खबरें
View Allसिंगरौली
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
