10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हादसे को दे रहे न्योता: शहर में कई जगह लगे साइन बोर्ड हुए जर्जर, फिर भी जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान

घटना से एमपीआरडीसी व निगम प्रशासन की लापरवाही उजागर सिंगरौली. शहर में जगह-जगह लोगों की सुविधा के लिए लगाए गए साइन बोर्ड अब जर्जर होकर खतरे का कारण बनते जा रहे हैं। शनिवार शाम आए तूफान में ङ्क्षवध्यनगर क्षेत्र में साइन बोर्ड गिरने से एक शिक्षक की मौत हो गई थी, जबकि एक शिक्षिका गंभीर […]

2 min read
Google source verification
शहर में कई जगह लगे साइन बोर्ड हुए जर्जर, फिर भी जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान

शहर में कई जगह लगे साइन बोर्ड हुए जर्जर, फिर भी जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान

घटना से एमपीआरडीसी व निगम प्रशासन की लापरवाही उजागर

सिंगरौली. शहर में जगह-जगह लोगों की सुविधा के लिए लगाए गए साइन बोर्ड अब जर्जर होकर खतरे का कारण बनते जा रहे हैं। शनिवार शाम आए तूफान में ङ्क्षवध्यनगर क्षेत्र में साइन बोर्ड गिरने से एक शिक्षक की मौत हो गई थी, जबकि एक शिक्षिका गंभीर रूप से घायल है। इस हादसे ने नगर निगम और एमपीआरडीसी की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शहर में 15 वर्ष पूर्व एमपीआरडीसी द्वारा लगाए गए साइन बोर्ड अब जर्जर हो चुके हैं।
जिम्मेदारों पर नहीं हुई कोई कार्रवाई
इनकी समय-समय पर जांच और मरम्मत की कोई व्यवस्था नहीं की गई। तेज हवा और आंधी के चलते इन बोर्डों के गिरने की आशंका पहले से बनी हुई थी, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया। हादसे के बाद जिम्मेदारों पर एफआइआर तक दर्ज नहीं की गई है। हादसे के बाद लोगों में आक्रोश है। सवाल खड़े किए जा रहे कि ये बोर्ड लगाए गए थे तो क्या उनकी गुणवत्ता की जांच नहीं की गई थी।
यहां लगे हैं साइन बोर्ड
ङ्क्षवध्यनगर में गिरा साइन बोर्ड पूरी तरह से जंग खा चुका था, जिससे उसके गिरने की आशंका पहले से ही थी, लेकिन जिम्मेदार विभागों ने ना तो निरीक्षण कराया और ना ही समय रहते मरम्मत की। शहर में परसौना मुख्य मार्ग, तेलाई मोड़, माजनमोड़ मार्ग, नगर निगम कार्यालय के पास, कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने, निगाही मोड़, तेलगवां मुख्य मार्ग सहित अन्य स्थानों पर लगे साइन बोर्ड जर्जर होने से जानलेवा साबित हो सकते हैं। शहरवासी मांग कर रहे हैं कि तत्काल सभी बोर्डों की जांच कर आवश्यक मरम्मत कराई जाए।
जल्द ही जर्जर साइन बोर्ड को हटाएंगे
शहर में साइन बोर्ड 15 वर्ष पुराना हो गया है। एमपीआरडीसी की ओर से बोर्ड लगाए गए हंै। ङ्क्षवध्यनगर में हुई घटना के बाद शहर के सभी साइन बोर्ड को चेक कराएंगे। ज्यादातर साइन बोर्ड जर्जर हालत में हो गए हैं। - डीके शर्मा, आयुक्त ननि