वार्डों में बहेगी विकास की बयार
नीति आयोग के निर्देशों के तहत नगर निगम के 14 सबसे पिछड़े वार्डों में विकास की बयार बहने जा रही है। बता दें कि सिंगरौली को देश में सर्वाधिक पिछड़े जिले के रूप में चयनित किया गया है। चयन के बाद से ही प्रदेश सरकार की टीम यहां चक्कर काट रही है। ताकि इस जिले में विकास की किरण फैलाई जा सके । कहते हैं स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, सड़क मार्ग, बिजली, इंटरनेट आदि सुविधाएं आधुनिक विकास की रूपरेखा तय करती हैं।