20 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्कूल से वापस लौट रहे सर-मैडम के ऊपर अचानक गिरा साइन बोर्ड, फिर…

MP News: मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में तेज आंधी के कारण साइन बोर्ड गिर गया। जिसके नीचे दबने से शिक्षक की मौत हो गई और महिला शिक्षिका घायल है।

less than 1 minute read
Google source verification
singruali news

MP News: मध्यप्रदेश के सिंगरौली से बड़ा मामला सामने आया है। जहां तेज आंधी के कारण नगर निगम का साइन बोर्ड चलती बाइक पर गिर गया। हादसे में एक शिक्षक की मौत हो गई। जबकि, बाइक में बैठी महिला शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हो गई है।

दरअसल, शनिवार को शाम 4 बजे करीब विंध्यनगर में तेज हवाएं शुरु हो गई। स्कूल की छुट्टी होने के बाद शिक्षक और शिक्षिका घर जा रहे थे। इसी दौरान मृतक राकेश रजक और महिला प्रतिभा मिश्रा बाइक पर सवार होकर विंध्यनगर की ओर जा रहे थी। तभी चौराहे में साइन बोर्ड शिक्षक के ऊपर गिर गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। वहीं बाइक पर पीछे बैठी शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शिक्षक और शिक्षिका को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने शिक्षक को मृत घोषित कर दिया।

विंध्यनगर थाना प्रभारी अर्चना द्विवेदी ने बताया कि मृतक और घायलों दोनों ही ढोती इलाके में स्थित एक निजी स्कूल में टीचर हैं। छुट्टी होने के बाद वह घर लौट रहे थे। इसी दौरान साइन बोर्ड उनके ऊपर गिर गया। जिससे मौके पर उनकी मौत हो गई।

हालांकि, महिला शिक्षिका के परिजन बेहतर उपचार के लिए उन्हें निजी अस्पताल ले गए हैं। मृतक का पोस्टमॉर्टम करने बाद शव उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।