5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

थोक व्यापारी कृषि मंडी में हुए शिफ्ट, फुटकर विक्रेता जिद पर अड़े

अभी भी ढेरों व्यापारी जमाए हैं डेरा....

less than 1 minute read
Google source verification
Not many trader have shift to Singrauli Agricultural Produce Market yet

Not many trader have shift to Singrauli Agricultural Produce Market yet

सिंगरौली. कलेक्टर के निर्देश और नगर निगम की सख्ती के बाद बैढऩ सब्जी मंडी से थोक व्यापारियों के साथ कई फुटकर व्यापारियों ने अपना सामान वहां से उठा लिया और कृषि उपज मंडी में शिफ्ट हो गए, लेकिन ढेरों व्यापारी अभी भी वहां डेरा जमाए हुए हैं। नतीजा शाम के वक्त बैढऩ सब्जी मंडी में पहले जैसी ही जाम की स्थिति बन गई। नगर निगम के अधिकारी भी इस बात से वाकिफ हैं।

आयुक्त की ओर से शाम के वक्त कुछ अधिकारियों को वस्तुस्थिति का जायजा लेने के लिए भेजा भी गया था। अधीनस्थ अधिकारियों की रिपोर्ट के आधार पर यह समझा जा रहा है कि जब तक बैढऩ सब्जी मंडी के सभी व्यापारी कृषि उपज मंडी में शिफ्ट नहीं हो जाते हैं, तब तक यहां की स्थिति सामान्य नहीं रहेगी। दरअसल सब्जी मंडी से अतिक्रमण हटाने जाने के दूसरे दिन ही फुटकर व्यापारियों की ओर से फुटपाथ पर दुकान लगा ली गई है, जिससे शाम के वक्त वहां जाम की स्थिति बन गई।

नगर निगम के सूत्रों के मुताबिक बैढऩ सब्जी मंडी में बचे व्यापारी एक से दो दिनों में शिफ्ट नहीं हुए तो अतिक्रमण दस्ता फिर से अपना अभियान शुरू करेगा। अब अभियान में अतिक्रमणकारियों के सभी सामान जब्त कर लिए जाएंगे। साथ ही अर्थदंड भी लगाए जाने की तैयारी है। कृषि उपज मंडी में शिफ्ट होने में देरी से वहां उपयुक्त स्थान मिलने में भी समस्या होगी।

कृषि मंडी में व्यापारियों की हुई फजीहत
इधर कृषि उपज मंडी में व्यापारियों के पहुंचने पर उनकी जमकर फजीहत हुई। कलेक्टर के तमाम निर्देश के बावजूद मंडी सचिव व्यवस्था करने में सफल नहीं रहे। हालांकि गनीमत यह रही कि मौके उपलब्ध पुलिस के जवानों ने स्थिति को नियंत्रण में रखा। हालांकि कृषि मंडी अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सारी स्थिति सामान्य हो जाएगी।