4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पत्रिका अमृतंम् जलम् अभियान: काचन नदी की सफाई के लिए बढ़े हाथ, उमड़ पड़े लोग

आयुक्त ने भी किया श्रमदान....

2 min read
Google source verification
seoni

Patrika Amritam Jalam campaign in Singrauli, cleansing of river Kachan

सिंगरौली. पत्रिका की ओर से नदी, तालाबों व कुंडों की सफाई के लिए अमृतंम् जलम् अभियान की रविवार को यहां ऊर्जाधानी में भी शुरुआत हो गई। अभियान के पहले दिन नौगढ़ गांव में काचन नदी के घाट की सफाई की गई। अभियान का शुभारंभ नगर निगम आयुक्त शिवेंद्र सिंह ने किया। नदी के सफाई अभियान में नौगढ़ गांव के जनप्रतिनिधियों के अलावा भारी संख्या में गांववासी शामिल हुए।

पत्रिका की ओर से शुरू किए गए अभियान में श्रमदान करने पहुंचे समाजसेवियों व ग्रामीणों के साथ अधिकारियों ने मिलकर चंद मिनटों में ही कचरे से पटे घाट को साफ कर दिया। नदी की सफाई में सभी ने पूरे उत्साह के साथ श्रमदान किया। साथ ही यह संकल्प लिया कि वह भविष्य में नदी को स्वच्छ व साफ बनाए रखने में अपना योगदान देंगे। सभी ने पत्रिका के अभियान की सराहना की और कहा कि वह इस अभियान से जुडक़र नदी व तालाबों को स्वच्छ व साफ बनाने में श्रमदान करेंगे।

सामाजिक सरोकारों से जुडऩे वाला पत्रिका इकलौता संस्थान
अभियान के शुभारंभ के मौके पर उपस्थित निगम आयुक्त शिवेंद्र सिंह ने कहा कि वह पत्रिका की गतिविधियों से वर्षों से अवगत हैं। इस तरह के सामाजिक सरोकारों से जुडऩे वाला पत्रिका इकलौता समाचार पत्र है। पत्रिका के अन्य दूसरे अभियानों की तरह अमृतंम् जलम् अभियान भी लोगों को नदी व तालाबों सहित अन्य परिसरों को स्वच्छ रखने के बावत नई प्रेरणा देगा। इस अभियान से जुडऩा सौभाग्य की बात है। क्योंकि इससे बड़ा पुण्य का दूसरा कोई कार्य नहीं हो सकता है।

अभियान में मुख्य रूप से ये हुए शामिल
काचन नदी की सफाई अभियान में निगम आयुक्त के साथ उपायुक्त आरपी वैश्य व कार्यपालन यंत्री व्हीपी उपाध्याय शामिल हुए। ग्रामीणों और वहां के जनप्रतिनिधियों में लखपति वैश्य, पूर्व पार्षद रामगोपाल पाल, शिवशंकर पाण्डेय, राजेंद्र वियार, बृजेश वैस, शंकर प्रसाद, रामादीन, देवलाल वियार, छोटेलाल रजक व राघेश्याम शामिल रहे। नगर निगम के स्वच्छता निरीक्षक जितेंद्र सिंह, संतोष तिवारी, अशोक त्रिपाठी, अजय मिश्रा व अंकित कुमार ने भी सफाई अभियान में मुख्य भूमिका निभाई। इसके अलावा अभियान में शामिल होकर अरविंद कुमार, दीपू कुमार, संदीप, सतीश, सोनू, छोटेलाल, सुंदरलाल, नन्हेंलाल, बबलू, अनिल पाण्डेय, जीवनलाल, सुदामा, जितेंद्र, कमलेश, महेश, रामसेवक, राजू, विष्णु व शिव प्रसाद सहित अन्य कई ने श्रमदान किया।

पत्रिका की ओर से नदी, तालाबों व कुंडों की सफाई के लिए अमृतंम् जलम् अभियान की रविवार को यहां ऊर्जाधानी में भी शुरुआत हो गई। अभियान के पहले दिन नौगढ़ गांव में काचन नदी के घाट की सफाई की गई। अभियान का शुभारंभ नगर निगम आयुक्त शिवेंद्र सिंह ने किया। नदी के सफाई अभियान में नौगढ़ गांव के जनप्रतिनिधियों के अलावा भारी संख्या में गांववासी शामिल हुए।