14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कलेक्टर से जगी उम्मीद या महकमे के अधिकारियों से हैं परेशान, जनसुनवाई में टूटा रिकॉर्ड

कलेक्टर के पास पहुंचे 400 से अधिक फरियादी....

less than 1 minute read
Google source verification
Record of broken this year of Singrauli Collector's public hearing

Record of broken this year of Singrauli Collector's public hearing

सिंगरौली. विभागीय अधिकारी जिम्मेदारियों के निर्वहन में लापरवाही बरत रहे हैं। उनके जरिए विवादों का निस्तारण कर पाना संभव नहीं हो रहा है। यही वजह है कि पीडि़तों को कलेक्ट्रेट तक दौड़ लगानी पड़ रही है।

जनसुनवाई में बढ़ रही फरियादियों की संख्या कुछ ऐसा ही बयां कर रही है। आज इस महीने के तीसरे मंगलवार को फरियाद लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे पीडि़तों का आंकड़ा 400 के पार हो गया। कुल 405 लोगों ने कलेक्टर केवीएस चौधरी के समक्ष अपनी समस्या रखी।

इस वर्ष अब तक जनसुनवाई में पहुंचने वाले फरियादियों की संख्या इससे कम ही रही है।फिलहाल कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित आज मंगलवार की जनसुनवाई कलेक्टर ने बारी-बारी से फरियादियों की समस्या को सुना और कई की समस्या का मौके पर ही निराकरण कराया।

समस्या लेकर पहुंचने वालों में कंपनियों में रोजगार दिलाए जाने, मुआवजा राशि दिलाने, भूमी का सीमांकन व बंटनवारा, विद्युत देयकों में सुधार और गरीबी रेखा में नाम जोडऩे सहित अन्य फरियाद शामिल रही। जनसुनवाई के दौरान अपर कलेक्टर ऋजु बाफना, जिला पंचायत के सीइओ ऋतुराज, एसडीएम नागेश सिंह, खनिज अधिकारी एके राय, डीइओ बृजेश मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।