कहीं 50 तो कहीं 60 रुपए ले रहे चार्ज
लोक सेवा केन्द्र शहरी एवं ग्रामीण सहित देवसर, चितरंगी, सरई में आधार कार्ड बनाने का केंद्र खोला गया है। शुक्रवार को पहुंचकर पत्रिका टीम ने लगने वाली फीस की पड़ताल की। इस पर संचालक ने कहा कि नए पंजीयन का 10 रुपए व संशोधन का 40 रुपए लगेगा। जबकि शासन द्वारा नवीन पंजीयन का कोई शुल्क नहीं रखा गया है। त्रुटियों के संशोधन के लिए 25 रुपए तय किए गए हंै। लेकिन संचालक ६० रुपए ले रहे हैं। इसी तरह से ग्रामीण क्षेत्र की बात करें तो आधार कार्ड बनाने के लिए सेंटर लोक सेवा केंद्र में खोला गया है। यहां पर लगने वाले शुल्क का जब पता लगाया गया तो केंद्र पर बैठे कर्मचारियों ने नया बनवाओ या पुराना ५० से ६० रुपए लगेगा।